Onion Potato Price Hike : प्याज की कीमत अब आंसू निकालने लगी है। एक सप्ताह में यह करीब दोगुनी महंगी हो गई है। थोक बाजार में प्याज महंगी होने से यह फुटकर मार्केट में भी महंगी मिल रही है। फुटकर मार्केट में प्याज की कीमत 40 से 50 रुपये प्रति किलो है। वहीं एक सप्ताह पहले तक यह 20-25 रुपये किलो मिल रही थी। बताया जा रहा है कि मौसम की मार के कारण प्याज का आवक में कमी आई है, जिसके कारण प्याज की कीमत बढ़ गई है। सिर्फ प्याज ही नहीं, आलू भी महंगा हो गया है। यह फुटकर मार्केट में 35 से 45 रुपये किलो मिल रहा है। एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में प्याज और आलू की कीमत और बढ़ेगी।
थाेक बाजार में करीब दोगुनी हुई कीमत
थोक बाजार में प्याज की कीमत पिछले एक हफ्ते में करीब दोगुनी हो गई है। एक सप्ताह पहले यह 1200 से 1300 रुपये प्रति क्विंटल थी। अब यह बढ़कर 2000 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। ऐसे में देखा जाए तो इसकी कीमत करीब दोगुनी तक बढ़ गई है।
आलू भी हुआ महंगा
सिर्फ प्याज ही महंगी नहीं हुई है, आलू की भी कीमत बढ़ गई है। फुटकर मार्केट में यह 35 से 45 रुपये किलो मिल रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक ज्यादा गर्मी के कारण आलू की पैदावार कम हुई है। यही नहीं, बारिश ने भी आलू की कीमत बढ़ा दी है। आने वाले समय में आलू की कीमत में भी गिरावट के आसार नहीं लग रहे।
आलू-प्याज हुए महंगे।
इन 3 कारणों से महंगे हो रहे प्याज और आलू
- अभी बारिश का सीजन शुरू हो गया है। इसका प्याज और आलू की पैदावार पर असर पड़ेगा और उपज कम पैदा होगी। इसे देखते हुए किसान प्याज और आलू को बाजार में महंगा बेच रहे हैं। इसी कारण प्याज और आलू ग्राहकों को भी महंगे मिल रहे हैं।
- सरकार ने कुछ शर्तों के साथ प्याज के एक्सपोर्ट पर लगी रोक हटा दी है। इससे प्याज के व्यापारियों के लिए प्याज को विदेश भेजने का रास्ता खुल गया है। ऐसा करने पर देश में प्याज की कमी हो जाती है जिससे प्याज की कीमत बढ़ जाती है।
- अभी तक किसानों को मंडी में प्याज की कम कीमत मिल रही थी। इस कारण किसान मंडी में प्याज नहीं ला रहे यानी प्याज की आवक कम है। मंडी में प्याज न होने से कारोबारियों के पास इसका स्टॉक काफी कम हो गया जिससे उन्हें प्याज की कीमत बढ़ानी पड़ रही हैं।
आने वाले दिनों में क्या होगा कीमत पर असर
आने वाले दिनों में प्याज और आलू की कीमत में सुधार नहीं होने वाला। इनकी की कीमत और बढ़ेगी। दिल्ली की आजादपुर मंडी में प्याज कारोबारी देवेश सैनी के मुताबिक उत्तर भारत में आने वाले समय में बारिश और बढ़ेगी। इससे प्याज की कीमत और बढ़ेगी। प्याज की कीमत कहां तक जाएगी, इसके बारे में उन्होंने बताया कि इस बार प्याज 70 से 80 रुपये किलो तक जा सकती है। वहीं लागू बहुत महंगा नहीं होगा।
संबंधित खबरें
$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
1 hr agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
3 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
4 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
7 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
9 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines