Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
Onion Potato Price Hike : प्याज की कीमत अब आंसू निकालने लगी है। एक सप्ताह में यह करीब दोगुनी महंगी हो गई है। थोक बाजार में प्याज महंगी होने से यह फुटकर मार्केट में भी महंगी मिल रही है। फुटकर मार्केट में प्याज की कीमत 40 से 50 रुपये प्रति किलो है। वहीं एक सप्ताह पहले तक यह 20-25 रुपये किलो मिल रही थी। बताया जा रहा है कि मौसम की मार के कारण प्याज का आवक में कमी आई है, जिसके कारण प्याज की कीमत बढ़ गई है। सिर्फ प्याज ही नहीं, आलू भी महंगा हो गया है। यह फुटकर मार्केट में 35 से 45 रुपये किलो मिल रहा है। एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में प्याज और आलू की कीमत और बढ़ेगी।
थोक बाजार में प्याज की कीमत पिछले एक हफ्ते में करीब दोगुनी हो गई है। एक सप्ताह पहले यह 1200 से 1300 रुपये प्रति क्विंटल थी। अब यह बढ़कर 2000 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। ऐसे में देखा जाए तो इसकी कीमत करीब दोगुनी तक बढ़ गई है।
सिर्फ प्याज ही महंगी नहीं हुई है, आलू की भी कीमत बढ़ गई है। फुटकर मार्केट में यह 35 से 45 रुपये किलो मिल रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक ज्यादा गर्मी के कारण आलू की पैदावार कम हुई है। यही नहीं, बारिश ने भी आलू की कीमत बढ़ा दी है। आने वाले समय में आलू की कीमत में भी गिरावट के आसार नहीं लग रहे।

आलू-प्याज हुए महंगे।
आने वाले दिनों में प्याज और आलू की कीमत में सुधार नहीं होने वाला। इनकी की कीमत और बढ़ेगी। दिल्ली की आजादपुर मंडी में प्याज कारोबारी देवेश सैनी के मुताबिक उत्तर भारत में आने वाले समय में बारिश और बढ़ेगी। इससे प्याज की कीमत और बढ़ेगी। प्याज की कीमत कहां तक जाएगी, इसके बारे में उन्होंने बताया कि इस बार प्याज 70 से 80 रुपये किलो तक जा सकती है। वहीं लागू बहुत महंगा नहीं होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।