RBI on exchanging Rs 2,000 notes: आरबीआई की गुरुवार को द्विमासिक मौद्रिक नीति की बैठक थी। इस दौरान गवर्नर शक्तिकांत दास ने नागरिकों से अपील की कि वे ₹2,000 के नोटों को बदलने/जमा करने के लिए 30 सितंबर की समय सीमा का इंतजार न करें और जब वक्त मिले उन्हें जमा करा दें। इसके लिए घबराएं ना। आरबीआई गवर्नर दास ने गुरुवार को कहा, ‘कृपया अंतिम समय में ₹2,000 के नोट बदलने या जमा करने की हड़बड़ी से बचें। करेंसी में कोई कमी नहीं है, हमारे पास एक्सचेंज के लिए पर्याप्त नोट हैं। घबराएं नहीं, जल्दबाजी न करें, लेकिन इसे सितंबर के आखिरी दिनों तक न रखें।’
इसके अलावा, शक्तिकांत दास ने अटकलों पर विराम लगाया और स्पष्ट रूप से कहा कि आरबीआई ने ₹500 के नोटों को वापस लेने या ₹1,000 मूल्यवर्ग के नोटों को फिर से पेश करने पर किसी प्रकार का कोई विचार नहीं किया है। पिछले महीने, आरबीआई ने सिस्टम से ₹2,000 वापस लेने का फैसला किया। तब कहा गया कि यह एक नियमित ‘मुद्रा प्रबंधन अभ्यास’ था।
देश के केंद्रीय बैंक ने घोषणा की है कि ₹2,000 के बैंकनोटों को बदलने या जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2023 है। हालांकि, उस तिथि के बाद नोट वैध मुद्रा के रूप में अमान्य नहीं होंगे।
RBI ने दी ये बड़ी जानकारी
31 मार्च, 2023 तक कुल 3.62 लाख करोड़ नोटों में से कुल ₹2,000 नोटों का लगभग 50%, यानी 1.80 लाख करोड़ नोट बैंकों में जमा किए जा चुके हैं। आरबीआई गवर्नर ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में यह कही। गवर्नर दास ने कहा कि मोटे तौर पर ₹2,000 के कुल नोटों में से लगभग 85% जमा के रूप में बैंकों में वापस आ गए हैं और शेष एक्सचेंज किए गए हैं। कल रॉयटर्स की एक रिपोर्ट से पता चला कि लगभग तीन-चौथाई भारतीय ₹2,00 के नोटों को छोटे मूल्यवर्ग में बदलने के बजाय बैंक खातों में जमा करना पसंद कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
11 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
14 hrs agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
18 hrs agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
19 hrs agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
22 hrs agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
1 day agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
1 day agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
1 day agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
1 day agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines