Old Pension Scheme: ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) एक पेंशन योजना है, जिसके तहत सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट के समय उनके वेतन पर आधारित होती थी। इस स्कीम में रिटायर हुए कर्मचारी की मौत के बाद उनके परिवार के सदस्यों को पेंशन भी दी जाती थी। हालांकि, केंद्र सरकार द्वारा पेंशन सुधारों के एक भाग के रूप में भारत में पुरानी पेंशन योजना को समाप्त कर दिया गया था। यह योजना 1 जनवरी 2004 से निरस्त हुई थी। इसमें महंगाई भत्ते आदि जैसे घटकों के रिटायरमेंट के समय निकाले गए आखिरी सैलरी के आधे के बराबर परिभाषित-लाभ पेंशन मिलती थी।
22 दिसंबर 2003 के दिन राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (National Pension System) लागू हुई थी। इसके तहत ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) लागू की गई थी। जहां पुरानी पेंशन स्कीम OPS में रिटायरमेंट के समय अंतिम बेसिक सैलरी के 50 फीसदी तक निश्चित पेंशन मिलती थी। पुरानी पेंशन योजना सेवानिवृत्ति के बाद गारंटीकृत आय भी प्रदान करती है।
हालांकि, पुरानी पेंशन योजना को 2004 में एनडीए सरकार ने बंद कर दिया था। तब अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली शुरू की थी। पुरानी पेंशन योजना के तहत सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी को साल में दो बार महंगाई राहत (डीआर) में संशोधन का लाभ मिलता था।अब वहीं सरकारी कर्मचारी 31 अगस्त, 2023 तक ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। ओल्ड पेंशन स्कीम क पात्र कर्मचारियों को लेकर डीओपीटी ने कहा है कि सिविल सेवा परीक्षा 2003, सिविल सेवा परीक्षा, 2004 और भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2003 के माध्यम से चयनित एआईएस के सदस्य इन प्रावधानों के तहत कवर किए जाने के पात्र है।
पुरानी पेंशन योजना किस राज्य ने लागू की है?
राजस्थान ने अप्रैल 2022 में ओल्ड पेंशन स्कीम को फिर से शुरू किया था। इसके बाद छत्तीसगढ़ ने दिसंबर 2022 में और झारखंड, पंजाब ने अक्टूबर 2022 में, और हिमाचल प्रदेश ने 17 अप्रैल, 2023 को इस योजना को अधिसूचित किया है। पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) एक सुरक्षित पेंशन योजना है।इसका भुगतान सरकार की ट्रेजरी के जरिए किया जाता है।
संबंधित खबरें
अदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
3 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
8 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
8 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
9 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
9 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
11 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
11 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
12 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines