Ola Electric and Bhavish Aggarwal: ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) को लेकर दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। पहली खबर कंपनी के प्रमोटर भाविश अग्रवाल द्वारा कुछ हिस्सेदारी गिरवी रखने से जुड़ी है और दूसरी ओला की रणनीति को लेकर है। पहले बात करते हैं भाविश अग्रवाल की। जानकारी के अनुसार, अग्रवाल ने कंपनी में अपनी कुल हिस्सेदारी में से 1.10% गिरवी रखी है। 30 सितंबर 2024 तक भाविश अग्रवाल के पास ओला इलेक्ट्रिक में 30.02% हिस्सेदारी थी। उनके पास कंपनी के 1,32,41,25,698 शेयर हैं।
क्या है इसका मतलब?
भाविश अग्रवाल द्वारा अपनी कुछ हिस्सेदारी गिरवी रखने का मतलब कुछ और नहीं बल्कि पैसा जुटाना है। कंपनियों के प्रमोटर्स आमतौर पर ऐसा करते हैं। इसे कंपनी पर नियंत्रण छोड़े बिना शेयर होल्डिंग को मॉनिटाइज करने के एक प्रभावी तरीके के रूप में देखा जाता है। वहीं, ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में वापस जान लौट आई है। कंपनी के शेयर आज 87.41 रुपए के बंद भाव के मुकाबले 84.11 रुपए पर खुले. हालांकि, बाद में इसने रफ़्तार पकड़ ली और दोपहर ढाई बजे तक यह 93.5 रुपए के स्तर पर पहुंच गए थे।
यह भी पढ़ें – इन शेयरों पर दांव न लगाने वाले आज पछता रहे होंगे, खुद देख लीजिए रिकॉर्ड
अभी हैं इतने स्टोर
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के बाजार में फिलहाल ओला इलेक्ट्रिक का दबदबा है, लेकिन कंपनी को कड़ी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है। इसलिए उसने विस्तार पर ध्यान केंद्रित किया है। कंपनी डीलरशिप नेटवर्क को भी मजबूत बनाना चाहती है। भाविश अग्रवाल के नेतृत्व वाली कंपनी ने अगले कुछ दिनों में ताबड़तोड़ स्टोर खोलने की योजना बनाई है। ओला इलेक्ट्रिक के पास इस समय अपने मालिकान वाले 800 स्टोर हैं , जिनकी संख्या अगले कुछ दिनों में काफी बढ़ने वाली है।
नए मिशन पर कंपनी
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी 20 दिसंबर तक देश में अपने मालिकाना हक वाले स्टोर्स की संख्या 4000 करना चाहती है। इसके लिए हर दिन नए स्टोर खोले जाएंगे। अक्टूबर में, ओला इलेक्ट्रिक की तरफ से बताया गया था कि इसकी योजना मार्च 2025 तक स्टोर की संख्या को 2000 तक करने की है, लेकिन अब कंपनी इसी महीने इस संख्या को चार हजार करने के मिशन में जुट गई है। दरअसल, कंपनी दूरदराज के बाजारों में भी अपनी उपस्थिति को मजबूत करना चाहती है, इसलिए स्टोर नेटवर्क में विस्तार किया जा रहा है। ओला से आई इन दोनों ख़बरों का असर कंपनी के शेयर पर भी देखने को मिल सकता है।
होंडा से मिलेगी टक्कर
ओला इलेक्ट्रिक को होंडा से कड़ी टक्कर मिल सकती है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने हाल ही में इलेक्ट्रिक स्कूटर – होंडा एक्टिवा E और QC1 बाजार में पेश किया है। माना जा रहा है कि एक्टिवा E ओला के एस-1 को टक्कर देगा। इस स्कूटर में 102 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। इसमें दो स्वेपेबल बैटरी मौजूद हैं। जबकि होंडा QC1 में 80 किलोमीटर की रेंज मिलेगी।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
दिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
4 hrs agoJio IPO: मार्केट एक्सपर्ट ने बताया क्यों करें जियो आईपीओ में निवेश?
5 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी का ऐलान
5 hrs ago3.8 फिटमेंट फैक्टर पर बनी बात तो 69000 रुपये होगी न्यूनतम बेसिक सैलरी!
5 hrs agoबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का रूट और किराया जारी, जानें पूरी डिटेल
7 hrs ago21 अक्टूबर टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का आखिरी मौका, तुरंत करें ये काम
11 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जानें कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता
11 hrs agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
12 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
12 hrs agoविजयादशमी पर बंद रहेगा शेयर बाजार! सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines