CCPA Notice to Ola and Uber: राइड सर्विसेज देने वाली कंपनी Ola और Uber की मुसीबतें बढ़ गई हैं। पिछले कुछ दिनों में इन कंपनियों की राइडिंग प्राइस को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी कई पोस्ट और रील्स सामने आए हैं, जिसमें एंड्रॉइड और आईफोन में एक ही राइड के लिए अलग-अलग कीमत दिखाई जा रही है।
इसी सिलसिले में उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने कैब कंपनियों ओला और उबर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस एंड्रॉइड और iOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर एक ही राइड के लिए अलग-अलग किराए दिखाने के आरोपों को लेकर दिया गया है। मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। आइए इसके बारे में जानते हैं।
सोशल मीडिया पोस्ट पर मिली जानकारी
बता दें कि एंड्रॉयड और आईओएस पर समान कैब राइड के लिए कीमतों में अंतर को लेकर कैब कंपनियों ओला और उबर को नोटिस जारी किया गया है। मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मोबाइल के अलग-अलग मॉडलों (आईफोन/एंड्रॉयड) के आधार पर अलग-अलग पेमेंट की जांच के बाद, CCPA के जरिए प्रमुख कैब एग्रीगेटर्स ओला और उबर को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है। यहां हम उनका पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
क्यों उठाया गया ये कदम?
पिछले कुछ दिनों से लोगों ने सोशल मीडिया पर ऐसे कई पोस्ट शेयर किए हैं, जिसमें एक ही राइड के लिए दो अलग मॉडल में अलग-अलग किराया दिखाया जा रहा है। इतना ही नहीं, कई यात्रियों ने भी एंड्रॉयड डिवाइस और आईफोन पर अलग-अलग कीमतों को लेकर शिकायत की, जिसके बाद ये कदम उठाया गया।
एक्सपर्ट का मानना है कि राइड-हेलिंग ऐप हार्डवेयर डेटा को एक्सेस करने के तरीके में असमानता के कारण ऐसा करते हैं और इसके लिए यूजर्स को ऐप इंस्टॉलेशन प्रोसेस के दौरान परमिशन देनी होती है।
यह भी पढ़ें –रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे Gold के दाम, पहली बार पार किया 80 हजार का आंकड़ा
संबंधित खबरें
कैंसर के इलाज के लिए LIC देगा लाखों का फंड, आगे की किस्तें भी होंगी माफ
2 hrs agoदिवाली से पहले आएगी पीएम किसान योजना 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
3 hrs agoमहानवमी पर धड़ाम हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को लगा तगड़ा झटका
3 hrs ago5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने के लिए भारत को करना होगा और इंतजार, जानें वजह
4 hrs agoट्रेन में रील चलाने और शोर मचाने पर भारी जुर्माना, जब्त हो सकता है टिकट
5 hrs agoत्योहारों के बाद महंगे होंगे रोजमर्रा के सामान, जानें क्या है वजह
6 hrs agoबीपी-शुगर के मरीजों को मिलेगा पूरा इंश्योरेंस क्लेम, कोर्ट का सख्त आदेश
7 hrs agoबैंक आज खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानें महा नवमी और दशहरा पर कब रहेगी छुट्टी
7 hrs agoसिर्फ टेलीकॉम नहीं, ग्लोबल टेक कंपनी बनने की राह पर जियो
19 hrs agoJio IPO के लिए तकरीबन 2.5 लाख करोड़ की मांग; ग्लोबल फंड्स ने दिखाई दिलचस्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines