Offline mode Transaction limit: भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को उन क्षेत्रों में जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर है या उपलब्ध नहीं है, वहां UPI-Lite वॉलेट के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ऑफलाइन भुगतान लेनदेन की ऊपरी सीमा को मौजूदा 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया है। हालांकि, भुगतान साधन पर ऑफलाइन लेनदेन की कुल सीमा किसी भी समय 2,000 रुपये रहती है।
आरबीआई ने ‘ऑफलाइन मोड में छोटे मूल्य के डिजिटल भुगतान के लिए लेनदेन सीमा बढ़ाने’ पर एक परिपत्र में कहा, ‘ऑफलाइन भुगतान लेनदेन की ऊपरी सीमा को बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।’
UPI पर छोटे मूल्य के लेनदेन की गति बढ़ाने के लिए, बैंकों के लिए प्रसंस्करण संसाधनों को अनुकूलित करने के लिए सितंबर 2022 में यूपीआई-लाइट (UPI-Lite) नामक एक ऑन-डिवाइस वॉलेट लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य लेनदेन विफलताओं को कम करना था।
वहीं, अब UPI-Lite ट्रेंड में है और वर्तमान में प्रति माह 10 मिलियन से अधिक लेनदेन इसके द्वारा होते हैं। इस महीने की शुरुआत में, RBI ने UPI-Lite के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) तकनीक का उपयोग करके ऑफलाइन लेनदेन की सुविधा देने का प्रस्ताव दिया था। NFC के माध्यम से लेनदेन के लिए पिन वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होती है।
बताया गया था कि यह सुविधा न केवल खुदरा डिजिटल भुगतान को सक्षम करेगी बल्कि तेजी से काम करने में भी मदद करेगी, साथ ही उन स्थितियों में लेनदेन हो सकेगा, जहां इंटरनेट या दूरसंचार कनेक्टिविटी कमजोर है या उपलब्ध नहीं है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
1 hr agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
2 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
3 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
4 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
4 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
6 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
7 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
8 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
20 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines