Realty Stocks: रियल एस्टेट कंपनियों के शेयर पिछले 24 घंटों से फोकस में हैं। कल यानी 16 दिसंबर को ओबेरॉय रियल्टी, प्रेस्टीज एस्टेट्स और मैक्रोटेक डेवलपर्स जैसी कंपनियों के शेयरों में तेजी आई थी और आज भी यह ग्रीन लाइन पकड़कर कारोबार कर रहे हैं। दरअसल, रियल एस्टेट सेक्टर के लिए 2025 अच्छा होने की उम्मीद है। इस वजह से रियल एस्टेट से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी हो रही है।
ब्रोकरेज भी हैं पॉजिटिव
नए साल में हाउसिंग डिमांड में मजबूती आने की संभावना है। कई ब्रोकरेज फर्म भी रियल एस्टेट सेक्टर की ग्रोथ को लेकर पॉजिटिव हैं। ब्रोकरेज फर्म USB को उम्मीद है कि यह सेक्टर अपनी तेजी बरकरार रखेगा। इसी तरह, एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने भी ओवरऑल रेसिडेंशियल रियल एस्टेट मार्केट पर पॉजिटिव आउटलुक दर्शाया है। जब डिमांड बढ़ेगी तो जाहिर है कंपनियों की आर्थिक सेहत भी मजबूत होगी। यही वजह है कि रियल एस्टेट से जुड़े अधिकांश स्टॉक्स भाग रहे हैं।
यह भी पढ़ें – चीनी की कम होती मिठास के बीच Sugar Stocks पर अब क्या हो रणनीति?
तेजी से दौड़ रहे ये शेयर
Oberoi Realty के शेयर आज दोपहर ढाई बजे तक 3 प्रतिशत से अधिक के उछाल के साथ 2,321.90 रुपए पर पहुंच गए थे। इस शेयर ने इस साल अब तक 60.29% का रिटर्न दिया है। इसी तरह, प्रेस्टीज एस्टेट्स (Prestige Estates Projects) के शेयर बढ़त के साथ 1,858.65 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं। मैक्रोटेक डेवलपर्स (Macrotech Developers), गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) और ब्रिगेड एंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) में भी तेजी का माहौल है।
फिल्म में दिखीं थीं गायत्री
जब ओबेरॉय रियल्टी की बात निकली है, तो इसके बॉलीवुड से कनेक्शन वाले मालिक के बारे में भी जान लेते हैं। रियल एस्टेट कारोबारी विकास ओबेरॉय ‘ओबेरॉय रियल्टी’ के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। विकास की वाइफ गायत्री जोशी शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी हैं। वह 2004 में रिलीज फिल्म ‘स्वदेश’ में शाहरुख के साथ नजर आई थीं। यह उनकी पहली और एकमात्र फिल्म रही, क्योंकि 2005 में उन्होंने विकास से शादी कर ली। इसके बाद उन्होंने खुद को फिल्मों से दूर कर लिया।
कितने अमीर हैं विकास?
विकास ओबेरॉय की कंपनी रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में शुमार है। वह रेजिडेंशियल और कमर्शियल दोनों तरह के प्रोजेक्ट बनाती है। विकास की नेट वर्थ की बात करें, तो ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार विकास 6.7 अरब डॉलर के मालिक हैं। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में वह 463 नंबर पर हैं। इस साल अब तक उन्होंने अपनी नेट वर्थ में 2.34 अरब डॉलर जोड़े हैं।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
6 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
6 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
8 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
10 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
11 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
12 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
13 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
14 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
14 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines