क्या कोई एनआरआई (NRI) बेटी, जिसके पास विदेश की नागरिकता है, अपने पिता से भारत में कृषि भूमि (Agricultural Land) या फार्महाउस विरासत (Inheritance) में पा सकती है? विदेश में बस चुकी बेटियों के मन में यह सवाल अक्सर रहता है कि क्या भारतीय कानून उन्हें पिता की जमीन का हकदार मानते हैं या फेमा (FEMA) और आरबीआई के नियम इसमें कोई रुकावट डालते हैं? जानिये हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम (Hindu Succession Act), फेमा (FEMA) और राज्यों के कानून इस मामले में क्या कहते हैं.
क्या कहता है हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956
कानून के मुताबिक, अगर पिता ने वसीयत (Will) नहीं बनाई है, तो उनकी संपत्ति पर क्लास-1 के कानूनी उत्तराधिकारियों का बराबर हक होता है. एक बेटी भी क्लास-1 की ही कानूनी वारिस है, इसलिए उसे बेटे के बराबर ही हिस्सा मिलेगा. बेटी के एनआरआई (NRI) होने या विदेशी नागरिकता (Foreign Citizenship) ले लेने से उत्तराधिकार के इस अधिकार पर कोई असर नहीं पड़ता. वह पिता की संपत्ति की कानूनी हकदार बनी रहती है.
फेमा (FEMA) और आरबीआई के नियम
फेमा (FEMA) नियमों के अनुसार कोई भी एनआरआई या ओसीआई (OCI) कार्डधारक भारत में नई कृषि भूमि, फार्महाउस या प्लांटेशन प्रॉपर्टी खरीद नहीं सकता है. लेकिन सबसे खास बात यह है कि अगर वही कृषि भूमि या प्रॉपर्टी किसी को विरासत (Inheritance) में मिल रही है, तो फेमा कानून इसकी इजाजत देता है. यानी एक विदेशी नागरिकता प्राप्त बेटी भी भारत में रहने वाले व्यक्ति से विरासत के रूप में कृषि भूमि हासिल कर सकती है.
राज्यों के अपने स्थानीय कानून
क्योंकि भारत में कृषि (Agriculture) राज्य सूची का विषय है, इसलिए हर राज्य को कृषि भूमि और उसके उत्तराधिकार से जुड़े नियम बनाने का अधिकार है. कुछ राज्यों के अपने कृषि भूमि सुधार या टेनेंसी (Tenancy) कानून हैं, जो हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम से ऊपर (Override) माने जाते हैं. इसलिए, यह बहुत जरूरी है कि जमीन जिस भी राज्य जैसे उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र आदि में है, वहां के स्थानीय भू-राजस्व कानूनों (State Revenue Laws) की जांच जरूर कर ली जाए कि वे विदेशी नागरिकों को कृषि भूमि के मालिकाना हक की अनुमति देते हैं या नहीं.
संबंधित खबरें
सोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
22 mins agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
2 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
3 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
3 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
3 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
5 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
5 hrs agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
7 hrs ago$113 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल?
7 hrs agoJio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines