NPS Vatsalya Scheme: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी को पेश किए गए बजट में इनकम टैक्स के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा, वित्त मंत्री ने NPS वात्सल्य स्कीम को भी आकर्षक बनाने की कोशिश की है। उन्होंने इस संबंध में 50 हजार की अतिरिक्त छूट का ऐलान किया है। ऐसे में इस योजना में निवेश करने वालों को खुश होने का एक और मौका मिल गया है।
क्या हैं घोषणा के मायने?
वित्त मंत्री ने बताया कि NPS में इनकम टैक्स एक्ट, 1961 की धारा 80CCD की उप -धारा 1B के तहत मिलने वाला टैक्स बेनेफिट अब एनपीएस वात्सल्य में किए गए कंट्रिब्यूशन पर भी मिलेगा। इसका मतलब यह हुआ कि यदि आप अपने बच्चे के नाम से एनपीएस वात्सल्य योजना में निवेश करते हैं, तो आपको अतिरिक्त 50,000 रुपये का डिडक्शन मिलेगा। हालांकि, ध्यान रखने वाली बात यह है कि डिडक्शन केवल ओल्ड इनकम टैक्स रिजीम के तहत ही मिलेगा।
यह भी पढ़ें – भारत का पंचिंग बैग रहा है मिडिल क्लास…Income Tax राहत पर क्या बोले Anupam Mittal?
क्या है योजना?
केंद्र सरकार ने 18 सितंबर, 2024 को NPS वात्सल्य स्कीम लॉन्च की थी। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शुरू हुई इस योजना के तहत पैरेंट्स को सालाना कम से कम 1,000 रुपये निवेश करना जरूरी है। इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। यह स्कीम नाबालिग बच्चों के लिए है। बच्चे के बालिग होते ही एनपीएस खाता उसके नाम पर ट्रांसफर हो जाएगा। इस योजना का मकसद बच्चों के लिए लंबी अवधि में एक बड़ा फंड तैयार करना है।
कैसे होता है निवेश?
एनपीएस वात्सल्य योजना का प्रबंधन पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा किया जाता है। इस योजना सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां इन्वेस्टमेंट के लिए फ्लेक्सिबल ऑप्शन दिए गए हैं। कहने का मतलब है कि माता-पिता सालाना कम से कम 1000 रुपये निवेश कर सकते हैं। निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। वह कम राशि से शुरुआत कर सकते हैं और अपनी सुविधानुसार निवेश राशि बढ़ा भी सकते हैं।
निकासी के क्या हैं नियम?
एनपीएस वात्सल्य योजना से कुछ शर्तों के साथ बच्चे की उम्र 18 साल पूरी होने से पहले भी पैसा निकाला जा सकता है। पैरेंट्स नामांकन के तीन साल बाद कुल जमा राशि का 25% निकाल सकते हैं। बच्चे के 18 साल का होने तक वह ऐसा तीन बार कर सकते हैं। इसके अलावा, शिक्षा, इलाज या 75% से अधिक विकलांगता पर भी पैसा निकाला जा सकता है। यदि कुल राशि 2.5 लाख से कम है, तो पूरी रकम निकाली जा सकती है।
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
13 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
13 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
15 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
17 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
18 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
19 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
20 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
21 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
21 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines