यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और आरबीएल बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें 25 अप्रैल, 2025 से लागू हो गई हैं। यूनियन बैंक ने अपने बचत खाते की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि आरबीएल बैंक ने 1 मई, 2025 से प्रभावी कुछ बैलेंस स्लैब के लिए बचत खाते की ब्याज दरों को 100 आधार अंकों (BPs) तक कम कर दिया है।
यूनियन बैंक के नए रेट्स
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 3 करोड़ रुपये से कम की 7 दिनों से 10 साल तक की FD पर सामान्य नागरिकों को अब 3% से 7.15% के बीच ब्याज प्रदान कर रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 3.50% से 7.55% के बीच है। सुपर सीनियर सिटीजन के मामले में ब्याज कुछ ज्यादा है। उन्हें यूनियन बैंक 3.75% से 7.85% के बीच ब्याज दे रहा है। सबसे अधिक ब्याज 456 दिनों की अवधि वाली FD पर दिया जा रहा है। यूनियन बैंक की वेबसाइट के अनुसार, तीन साल की अवधि वाली FD पर ब्याज दर 6.7 प्रति वर्ष है। जबकि 456 डेज वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.15% की दर से ब्याज दिया जा रहा है।
RBI बैंक के संशोधित रेट्स
संशोधन के बाद RBL बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 3 करोड़ रुपये से कम की राशि की 7 दिनों से लेकर 10 साल की अवधि वाली FD पर 3.5% से 7.75% के बीच ब्याज दर प्रदान कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 4% से 8.25% के बीच है। सुपर सीनियर सिटीजन को बैंक सालाना 4.25% से 8.50% के बीच FD रेट्स ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.75% और 8.25% की उच्चतम ब्याज दर 500 दिनों की अवधि वाली FD पर दी जाती है। इस तरह बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए 0.50% और अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए 0.75% की अतिरिक्त FD ब्याज दर प्रदान करता है।
बचत खाता ब्याज भी कम
आरबीएल बैंक ने चुनिंदा बैलेंस स्लैब पर बचत खाते की ब्याज दर में 100 आधार अंकों तक की कटौती की है। संशोधित दरें 1 मई, 2025 से प्रभावी होंगी। 1 लाख से 5 तक के डेली बैलेंस पर अब बैंक 4.50% के बजाए 3.50% ब्याज देगा। इसी तरह, 5 से 10 लाख के बैलेंस वाले सेविंग अकाउंट पर ब्याज दर 5.50% से घटकर 1 मई से 5.% हो जाएगी। 25 लाख से तीन करोड़ के बैलेंस पर नई ब्याज दर 7% हो गई है, जिस पर अब तक 7.50% की दर से ब्याज मिलता आया है।
यह भी पढ़ें – अभी खरीद लीजिए सोना, अगले साल तक डेढ़ लाख पहुंच सकते हैं दाम!
संबंधित खबरें
अब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
6 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
6 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
8 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
9 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
10 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
17 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
19 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
20 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines