हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

करोड़ों रेलवे कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! अब कर्मचारी ऑनलाइन ही कर सकेंगे छुट्टियों के लिए अप्लाई, HRMS लीव मॉड्यूल शुरू

विज्ञापन

Indian Railways: रेलवे बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी ने हाल ही में मानव संसाधन प्रबंधन सिस्टम (HRMS) लीव मॉड्यूल को लॉन्च किया है। इससे रेलकर्मियों को HRMS ऐप के जरिए छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में मदद मिलेगी। इसके बाद छुट्टी की मंजूरी भी इसी ऐप पर ऑनलाइन हो जाएगी।

इसके अलावा, प्रत्येक रेलवे कर्मचारी की जानकारी जैसे नाम, पद, पीएफ नंबर आदि के साथ-साथ परिवार की जानकारी भी HRMS मोबाइल एप्लिकेशन पर उपलब्ध होगी। आवेदन में रेलवे कर्मियों की सर्विस का भी रिकॉर्ड होगा, जिसमें ट्रांसफर, प्रमोशन ऑर्डर और पुरस्कार की जानकारी, यदि आपको दिया गया है तो उन सब की जानकारी वहां मिलेंगी।

IRCTC के साथ Paytm ने भी दी ये सुविधा

इस महीने रक्षाबंधन का त्योहार है। इस दौरान हजारों-लाखों लोग अपने घरों में जाते हैं। ऐसे में ट्रेन का कंफर्म टिकट मिलना बड़ी बात होती है। हालांकि, आप टिकट के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से भी रिजर्वेशन करवा सकते हैं। वहीं, अब IRCTC वेबसाइट के अलावा आपके पास Paytm से भी आसानी से ट्रेन टिकट बुक करने का विकल्प है। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए Paytm ने भी अपने प्लेटफॉम पर ट्रेन टिकट बुकिंग (Train Ticket Booking) की सुविधा दी है।

(Ambien)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें