UPI Lite: यदि आप दिन में कई बार भुगतान करने के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं और बार बार पिन डालने से तंग आ चुके हैं, तो UPI लाइट आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने नागरिकों के लिए ‘यूपीआई लाइट’ नामक नई सेवा शुरू की है। यह उपयोगकर्ताओं को लगभग ऑफलाइन मोड में यूपीआई पिन का उपयोग किए बिना 200 रुपये तक की कम रकम में लेनदेन करने की
अनुमति देता है।
यह सुविधा भीम ऐप पर सक्षम होगी और कम मूल्य के लेनदेन को ‘ऑन-डिवाइस’ वॉलेट का उपयोग करके किया जा सकता है। यह बाजार में मौजूद अन्य वॉलेट की तरह ही हो सकता है। आप किसी भी समय वॉलेट में अधिकतम 2000 रुपये डाल सकते हैं।
अभी पढ़ें – RBI ने इस बैंक का लाइसेंस रद्द किया, जमाकर्ताओं को अब मिलेंगी सिर्फ इतने रुपये!
यह कैसे काम करता है?
यूपीआई लाइट एक ऑन-डिवाइस वॉलेट की तरह है। इस वॉलेट में यूजर पहले से फंड ऐड करके रख सकते हैं और उस पैसे से लेन-देन कर सकते हैं। इससे पैसे भेजने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती है। BHIM App से आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – डॉलर के मुकाबले रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, 81.09 के स्तर पर पहुंचा
इन आठ बैंकों के ग्राहक यूपीआई लाइट भुगतान प्रणाली का उपयोग करने में सक्षम होंगे: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडियन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक।
यूपीआई लाइट के फायदे
- बार-बार यूपीआई पिन डालने से छूट।
- बिना इंटरनेट के भी UPI ट्रांजेक्शन संभव होगा।
- यूपीआई लाइट 200 रुपये तक के लेनदेन की अनुमति देगा।
- उपयोगकर्ता किसी भी समय UPI वॉलेट में अधिकतम 2000 रुपये डाल सकते हैं।
- आप ऐप में केवल एक खाते के लिए UPI लाइट को सक्षम कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
7 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
8 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
15 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
17 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
18 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
1 day agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
1 day agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
1 day agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines