Noida International Airport: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का तेजी से काम हो रहा है। इसके शुरू होने का सभी को बेसब्री से इंतजार है। ताजा अपडेट के मुताबिक, ये इंतजार और बढ़ने वाला है। उड़ानों को लेकर पहले अपडेट दिया गया कि वाणिज्यिक उड़ानें 2024 के अंत तक शुरू हो जाएंगी। ताजा अपडेट के मुताबिक, इन उड़ानों के संचालन में देरी हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट पर अभी काम पूरा नहीं हुआ है।
2025 में होगा संचालन
जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालक, यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने गुरुवार को कहा कि ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे पर उड़ानों के परीक्षण इस साल दिसंबर में शुरू होने की संभावना है। और वाणिज्यिक परिचालन ( Commercial Operations) अप्रैल 2025 के आखिर तक शुरू होने वाला है।
ये भी पढ़ें… Noida Airport को मिला ‘DXN’ कोड, कितना जरूरी है ये
तेजी से किया जा रहा काम
एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी YIAPL दिसंबर से ट्रायल रन शुरू करने के साथ ही हवाई अड्डा लाइसेंस के लिए भी आवेदन करेगी। पूर्व निर्धारित समय सीमा में करीब चार महीने की देरी होने पर कंपनी को तय की गई तारीख से 10 लाख रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना देना होगा। YIAPL के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन का कहना है कि हवाईअड्डे का काम प्रगति पर है। 60 मीटर चौड़ा और 3.9 किमी लंबा रनवे पहले ही बनाया जा चुका है। इस हवाई अड्डे को 5,000 हेक्टेयर (13,000 एकड़) में बनाया जा रहा है।
YIAPL ने कहा कि देश का सबसे बड़ा हवाईअड्डा, जमीनी सेवा उपकरणों के पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बेड़े की पेशकश करने के लिए तैयार है। यहां पर यात्री कागज रहित और पूरी तरह से डिजिटल संचालित सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
2021 में रखी गई थी आधारशिला
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर एयरपोर्ट का तेजी से किया जा रहा है। इसका रवने तो पहले ही बनाया जा चुका है। 2021 में इस एयरपोर्ट की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर में रखी थी। इस साल के अंत तक इसमें उड़ानों को लेकर परीक्षण किए जाने की संभावना है।
संबंधित खबरें
Google में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
55 mins agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
1 hr agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
17 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
18 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
18 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
18 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
19 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
19 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
19 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines