अगर आप अपनी प्रॉपर्टी बेचने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए! सोशल मीडिया से लेकर एक्सपर्ट्स के गलियारों तक, आजकल एक ही चर्चा है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी को अगले 5 साल तक होल्ड करना करोड़पति बनने का शॉर्टकट हो सकता है.
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हालिया सिंगापुर और जापान यात्रा रंग ला रही है. इस यात्रा के दौरान लगभग 4 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. इसमें 1.5 लाख करोड़ के MoU और 2.5 लाख करोड़ रुपये के सीधे निवेश प्रस्ताव शामिल हैं. जब इतना बड़ा निवेश जमीन पर उतरेगा, तो आसपास की जमीन की कीमतें बढ़ना तय है.
पाकिस्तान में पेट्रोल डीजल का दाम 300 रुपये के पार, पाकिस्तानियों पर छाया महंगाई का साया
जापानी इंडस्ट्रियल जोन और यमुना एक्सप्रेसवे
यमुना एक्सप्रेसवे के पास जापानी कंपनियों के लिए एक विशेष इंडस्ट्रियल जोन बनाने की तैयारी है. ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, डेटा सेंटर और ग्रीन एनर्जी जैसे सेक्टर्स में कंपनियां आने वाली हैं. जहां फैक्ट्रियां लगती हैं, वहां कर्मचारियों के रहने के लिए घरों की मांग बढ़ती है और रेंटल इनकम (Rental Income) भी आसमान छूने लगती है.
जेवर एयरपोर्ट बन सकता है एक गेम चेंजर
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम अब पूरा होने में कुछ ही वक्त रह गया है. ऐसे में एक्सपर्ट्स का ये मानना है कि एयरपोर्ट के आसपास का पूरा इलाका (ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी) भविष्य का दुबई बनने की राह पर है. एयरपोर्ट शुरू होते ही यहां लॉजिस्टिक्स और कमर्शियल प्रॉपर्टी की डिमांड 200% तक बढ़ सकती है.
कंजम्पशन स्टेट से प्रोडक्शन हब तक
उत्तर प्रदेश अब सिर्फ सामान खरीदने वाला राज्य नहीं, बल्कि सामान बनाने वाला राज्य (Production Hub) बन गया है. बेहतर कानून-व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर ने विदेशी निवेशकों का भरोसा जीता है. इसका सीधा असर रियल एस्टेट पर पड़ेगा, क्योंकि रोजगार बढ़ने से लोग नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ओर पलायन करेंगे.
निवेश से पहले क्या देखें?
हालांकि बाजार की स्थिति बहुत मजबूत है, फिर भी विशेषज्ञों की सलाह है कि जेवर एयरपोर्ट के नजदीकी सेक्टर्स को प्राथमिकता दें. रेरा (RERA) रजिस्टर्ड प्रोजेक्ट्स में ही पैसा लगाएं. और इस बात को याद रखें कि रियल एस्टेट में असली मुनाफा 5 साल या उससे अधिक समय में ही मिलता है.
4 लाख करोड़ का निवेश सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह लाखों नौकरियां और हजारों नए व्यापारिक अवसर पैदा करेगा. अगर आप नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अपनी संपत्ति को 2031 तक होल्ड करते हैं, तो आपको एक एक्सपोनेंशियल ग्रोथ देखने को मिल सकती है.
संबंधित खबरें
GST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
1 hr agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
4 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
6 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
7 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
10 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
10 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
11 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
11 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 day ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines