Greater Noida तक जाएगी Delhi Metro! जानें कौन-कौन से नए स्टेशन होंगे शामिल?

Greater Noida Metro Line: ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। सीएम योगी की कैबिनेट ने मेट्रो लाइन के विस्तार के लिए मंजूरी दे दी है। इस मेट्रो का रूट 17 किलोमीटर रहेगा।  

Noida Aqua Line Extension

Photo Credit- Meta AI

विज्ञापन

Greater Noida Metro Line: उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को मंजूरी दे दी है। यह नया कॉरिडोर नोएडा के सेक्टर-51 को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नॉलेज पार्क-5 से जोड़ने का काम करेगा। इस कॉरिडोर की लंबाई 17.435 किलोमीटर होगी, जिसमें 12 स्टेशन शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, इस पूरे प्रोजेक्ट में करीब 2,991.60 करोड़ रुपये का खर्च आ सकता है।

मेट्रो से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

दिल्ली-एनसीआर में सफर के लिए मेट्रो का अधिकतर इस्तेमाल किया जाता है। समय-समय पर इसका विस्तार किया जाता रहा है। हाल ही में रेल कॉरपोरेशन ने दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नए मंजूरी दी है, जिससे एक्वा लाइन का विस्तार होगा। अभी एक्वा लाइन में 21 स्टेशनों वाला कॉरिडोर है, जो नोएडा के सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा के डिपो तक चलता है। इसको 2019 में बनाया गया था।

विज्ञापन

17 किलोमीटर लंबा रूट

नोएडा से ग्रेटर नोएडा के लिए करीब 17 किलोमीटर लंबा होगा। इसके बनने से लाखों लोगों को फायदा होगा। परियोजना के लिए केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से 394 करोड़ रुपये की मदद की जाएगी। इसके निर्माण में नोएडा की तरफ से 40 फीसदी राशि और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से 60 फीसदी रकम दी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, इसका निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। जिसमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 122, 123, सेक्टर-4, ईकोटेक-12 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-2 में पांच स्टेशन शामिल होंगे, जो 9.6 किलोमीटर लंबा होगा। वहीं, दूसरे चरण में ग्रेटर नोएडा सेक्टर 3, 10, 12 और नॉलेज पार्क-5 के चार स्टेशन होंगे।

विज्ञापन

कौन-कौन से स्टेशन होंगे शामिल?

सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-10 ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-123, सेक्टर-4 ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-12 इकोटेक,  सेक्टर-61 स्टेशन, सेक्टर-2 ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-70 स्टेशन, सेक्टर-122, सेक्टर-3, ग्रेटर नोएडा, , सेक्टर-12 ग्रेटर नोएडा और नॉलेज पार्क-5 ग्रेटर नोएडा का नाम शामिल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ