Adani Group Case Update: अडानी ग्रुप का सपोर्ट करते हुए रेटिंग एजेंसी क्रिसिल रेटिंग्स ने कहा कि समूह के पास ऋण दायित्वों और पूंजीगत व्यय को पूरा करने के लिए लिक्विडिटी और ऑपरेशनल कैश फ्लो है। ग्रुप के फाउंडर चेयरमैन के खिलाफ अमेरिका में अभियोग के बाद लैंडर या इन्वेस्टर द्वारा अब तक कोई नकारात्मक कार्रवाई भी नहीं की गई है।
क्रिसिल ने बताया कि अडानी समूह के पास फाइनेंशियल मार्केट में विकास और भविष्य की पूंजी उपलब्धता के आधार पर कुछ विवेकाधीन पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) को कम करने की फ्लेक्सिबिलिटी है। कंपनी के पास हेल्दी एबिटा और कैश बैलेंस है, जो ऑपरेशन को बनाए रखने के लिए बाहरी लोन पर इसकी निर्भरता को कम करता है।
एजेंसी अडानी ग्रुप की बुनियादी संरचना और होल्डिंग संस्थाओं की रेटिंग करती है। यह रेटिंग मुख्य रूप से उनके बिजनेस और वित्तीय जोखिम प्रोफाइल की मजबूती से प्रेरित हैं।
Adani Group
2024 में कंपनी ने जनरेट किया हेल्दी एबिटा
अडानी समूह ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 82,917 करोड़ रुपये के हेल्दी एबिटा की सूचना दी, जिसमें नेट लोन-से-एबिटा रेशियो 2.19 गुना था। क्रिसिल ने कहा कि सितंबर 2024 तक 8 लिस्टेड ऑपरेशन एजेंसी में 27,500 करोड़ रुपये के लॉग टर्म लोन मैच्योरिटी के मुकाबले 53,000 करोड़ रुपये से अधिक कैश बचा था।
वहीं अक्टूबर-मार्च वित्त वर्ष 2025 के दौरान 8,919 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2026 के दौरान 2,137 करोड़ रुपये की बाजार/निर्माण सुविधा थी। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कोई भी प्रतिकूल नियामक, न्यायिक या सरकारी कार्रवाई स्थिति को बढ़ा सकती है। इसलिए इन कार्रवाइयों की निगरानी की जाएगी।
यह भी पढ़ें – सीमेंट सेक्टर पर रखें नजर, शेयरों के उड़ान भरने के पूरे हैं आसार!
संबंधित खबरें
Jio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
1 hr agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
2 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
2 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
3 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
5 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
6 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
7 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
8 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
9 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines