Earn Money With Amazon: ऐसी कई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें देखा गया है कि ज्यादातर नौकरीपेशा अपनी सैलरी से खुश नहीं है। दिन रात काम करो और तब भी सैलरी कुछ ज्यादा नहीं। ऐसे में अगर आप अपनी कमाई बढ़ाने की सोच रहे हैं तो हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप आराम से 60 हजार रुपये महीना कमा सकते हैं। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि आपको केवल 4 घंटे ही काम है। प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी Amazon आपको यह ऑफर दे रही है। इसके तहत आप पार्ट टाइम काम करके भी मोटी रकम कमा सकते हैं।
एक दिन में 100 से 150 पार्सल डिलीवर करने होंगे
देखने में मिल जाएगा कि किस कदर तक ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज बढ़ गया है। इसमें ऑनलाइन कंपनियों का काम भी बढ़ गया है और फिर लोगों का सामान पहुंचाने के लिए उन्हें ज्यादा लोगों की जरूरत पड़ने लगी है। ऐसे में कंपनी को हर क्षेत्र में बड़ी संख्या में डिलीवरी बॉय या डिलीवरी गर्ल की जरूरत है। डिलीवरी बॉय अमेजन के गोदाम से पार्सल को उस व्यक्ति के पास ले जाएगा, जहां का पता उसे दिया गया होगा। बताया गया है कि एक डिलीवरी बॉय को दिन में 100 से 150 पैकेज देने होंगे।
Amazon के हर बड़े शहर में हैं केंद्र
जैसे दिल्ली में Amazon के करीब 18 सेंटर हैं। ऐसे ही कंपनी ने सभी शहरों में अपने सेंटर खोल रखे हैं। जहां से पैकेजों को सही पते पर पहुंचाना बॉय का काम होगा।
सिर्फ 4 घंटे काम करो और पाओ 60,000 रुपये महीना
अमेजन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक डिलीवरी का काम करता है। हालांकि, बात करने पर दिल्ली में डिलीवरी से जुड़े लोगों का कहना है कि वे एक दिन में करीब 4 घंटे में 100-150 पैकेज दे डालते हैं। ऐसे में जो कंपनी की जरूरत है, उसे आप केवल 4-5 घंटे में पूरी कर सकते हैं। इस काम के लिए किसी खास डिग्री की भी जरूरत नहीं है।
वहीं, अगर सैलरी की बात करें तो डिलीवरी बॉय की जो तय सैलरी होती है, वो करीब 15 हजार रुपये होती है। अब आप सोचेंगे कि फिर 60 हजार कैसे हो गए? तो आपको बता दें कि इन्हें हर एक पैकेट पर 10 से 15 रुपये मिलते हैं। डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर के मुताबिक, अगर कोई महीने भर काम करे तो हर दिन 100 पैकेज डिलीवर करने पर आसानी से 55000 से 60000 रुपये महीना कमा सकता है।
अभी पढ़ें – Air India ने उड़ानों का भाड़ा घटाकर आधा किया! केवल इन लोगों को मिलेगी सुविधा
कैसे अप्लाई करें?
नौकरी करने के लिए आपके पास एक खुद की बाइक या स्कूटर होना चाहिए। इससे ही आपको पैकेज डिलीवर करने होंगे। डीएल भी हो तो और बेहतर होगा। डिलीवरी बॉय की नौकरी के लिए आप सीधे Amazon की साइट https://logics.amazon.in/applynow पर अप्लाई कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
3 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
5 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
5 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
8 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
9 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
12 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
13 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
14 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
17 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines