Delhi-Dehradun Expressway Latest Update: दिल्ली से देहरादून जाने वाले एक्सप्रेसवे के खुलने का कई लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस एक्सप्रेसवे का काम लगभग पूरा होने वाला है। ऐसे में कई लोगों का सवाल है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे आखिर कब शुरू होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस पर बड़ा बयान दिया है।
नितिन गडकरी ने क्या कहा?
टाइम्स नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2024 के दौरान सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि 3 महीने में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम पूरा हो जाएगा। इससे दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी महज 2 घंटे रह जाएगी। इसके अलावा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम भी 2 महीने में पूरा हो जाएगा, जिसके बाद दिल्ली से मुंबई का रास्ता 24 घंटे से घटकर 12 घंटे का होगा।
यह भी पढ़ें- एक्सप्रेसवे पर चालान के नए नियम 15 दिसंबर से लागू, स्पीड लिमिट बढ़ी तो जुर्माना
पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली-देहरादून राजमार्ग के लिए 2 पैकेजों की घोषणा की गई थी। दिल्ली से कालिंदी कुंज के लिए 10,000 करोड़ रुपए की परियोजना पास की गई थी। यह राजमार्ग कालिंदी कुंज से फरीदाबाद तक जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15-20 दिनों के अंदर इस नई परियोजना का उद्घाटन करेंगे।
वायु प्रदूषण का निकलेगा समाधान
केंद्रीय मंत्री का कहना है कि मोदी सरकार कच्चा तेल और कोयले के आयात को कम करने की कोशिश कर रही है, जिससे वायु प्रदूषण को कम किया जा सके। वायु प्रदूषण का 40 प्रतिशत हिस्सा परिवहन विभाग की वजह से होता है, जिसे कम करने के प्रयास जारी है। बाकी का प्रदूषण पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों से आता है। केंद्र सरकार पराली की समस्या को भी हल करने में लगी है।
यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट का सफर सिर्फ 20 मिनट में! ग्रीनफील्ड, DND और KGP एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा इंटरचेंज
2 साल में हल होगी पराली की समस्या
नितिन गडकरी का दावा है कि अगले 2 साल में पराली की परेशानी हल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 400 परियोजनाओं पर काम कर रही है। इससे हर साल 2 करोड़ टन चावल के भूसे से ईंधन तैयार किया जाएगा। परिवहन विभाग 36 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बना रहा है। इससे लॉजिस्टिक की लागत भी कम हो जाएगी।
लॉजिस्टिक पर भी फोकस
नितिन गडकरी ने आगे कहा कि वर्तमान में भारत की लॉजिस्टिक लागत 14-16 प्रतिशत है। मगर चीन में यह 8 फीसदी, अमेरिका और यूरोप में 12 प्रतिशत है। भारत ने भी लॉजिस्टिक प्राइस को घटाकर 9 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। इससे भारत के एक्सपोर्ट में 1.5 गुना की वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली से देहरादून बस ढाई घंटे में! Delhi-Dehradun Expressway के शुरू होने की डीटेल आई सामने
संबंधित खबरें
सोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
42 mins agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
1 hr agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
1 hr ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
4 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
5 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
17 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
18 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines