सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने देश की जनता को बड़ी राहत दी है, जिसके बाद एक जगह से दूसरी जगह ट्रैवल करना और भी आसान होगा. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने OneTag नाम की एक सुविधा लॉन्च की है. अब कार ओनर्स को अपना FASTag जारी करने वाला बैंक बदलने पर गाड़ी पर लगे FASTag को हटाने या बदलने की जरूरत नहीं होगी. OneTag के आने से यूजर्स बिना फिजिकल FASTag का इस्तेमाल करते हुए किसी दूसरे बैंक में स्विच कर पाएंगे. गडकरी ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में इस सुविधा को लॉन्च किया.
OneTag क्या है?
OneTag एक ऐसी सुविधा है, जिसका मकसद FASTag यूजर्स के लिए बैंक बदलने की सुविधा को और आसान बनाना है. ये उनके लिए खास है, जो अपना मौजूदा बैंक बदलना चाहते हैं. OneTag से गाड़ी पर पहले से लगे NETC FASTag को बिना बदले अपने हिसाब से बैंक चुनने की सुविधा देता है. OneTag से मौजूदा बैंक बदलने का प्रोसेस आसान होगा और साथ ही ग्राहकों को ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे. इससे एक ज्यादा इंटरऑपरेबल और कुशल NETC FASTag इकोसिस्टम को सपोर्ट भी तैयार होगा. नई पोर्टेबिलिटी सुविधा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप के जरिए मिलेगी. हालांकि, बैंक बदलने का मतलब ये नहीं है कि पुराने FASTag का वॉलेट अपने आप नए बैंक में चला जाएगा.
OneTag का इस्तेमाल कैसे?
‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप के जरिए यूजर OneTag सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन कस्टमर वैरिफिकेशन और पुराने वॉलेट के लिए मौजूदा बैंक ही जिम्मेदार होगा. उसी के जरिए रिफंड, पेंडिंग ट्रांजैक्शन और बाकी चीजें होंगी. यूजर के दूसरे बैंक में पोर्टेबिलिटी पूरी होने के बाद फिर वो बैंक ऑनबोर्डिंग प्रोसेस पूरी करेगा और अपनी सर्विस देगा. ‘राजमार्गयात्रा’ ऐप के जरिए यूजर को ट्रांसफर के लिए अलग-अलग पड़ाव पार करने होंगे. इसमें कई स्टेप्स होंगे जैसे- क्या FASTag पोर्टेबिलिटी के लिए योग्य है, सुरक्षित वेरिफिकेशन पूरा करना, कस्टमर की सहमति देना, पसंदीदा जारीकर्ता बैंक चुनना और फिर नए जारीकर्ता के साथ ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया पूरी करना. ये सब प्रक्रियां पूरी करने के बाद यूजर्स को अपनी गाड़ी से पुराने FASTag को हटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
ये भी पढ़ें: कार बेचने के बाद कैसे डिएक्टिवेट करें FASTag? यहां जानें तरीका और नियम
संबंधित खबरें
Jio IPO के लिए तकरीबन 2.5 लाख करोड़ की मांग; ग्लोबल फंड्स ने दिखाई दिलचस्पी
13 hrs agoजब धीरूभाई ने आम आदमी को बनाया था मालिक, अब जियो IPO इतिहास रचने को तैयार
13 hrs agoरिलायंस जियो IPO को लेकर चर्चा तेज, News24 पर एक्सपर्ट्स ने रखी अपनी राय
14 hrs agoPriyagold बिस्किट में पशुओं का चारा, मिलावट पर FSSAI कड़ा एक्शन
14 hrs agoडाकिया और GDS कर्मचारियों को मिलेगा 60 दिन का बोनस, देखें पूरी डिटेल
16 hrs agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
20 hrs agoमई के बाद पहली बार $110 के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड, जानें पूरी वजह
20 hrs agoआज शनिवार को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद?, देखें RBI की छुट्टियों की List
22 hrs agoरिलायंस जियो के IPO को लेकर मन में है कई सवाल? यहां जानें सारे जवाब
1 day ago21 अक्टूबर से खुलेगा Jio IPO, ग्रे मार्केट में प्रीमियम जारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines