Nithin Kamath Success Story: ऑनलाइन स्टॉक ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म जेरोधा (Zerodha) ने पिछले कुछ समय में काफी तरक्की की है। आमतौर पर माना जाता है कि सफलता के बड़े आंकड़े छूने के लिए कंपनी को विज्ञापन पर भी बड़ा खर्चा करना होता है। हालांकि, जेरोधा इस मामले में अपवाद साबित हुई है। कंपनी ने फाउंडर और सीईओ नितिन कामथ ने अपनी इस सक्सेस स्टोरी को लोगों के साथ साझा किया है।
निवेशकों को है भरोसा
नितिन कामथ का कहना है कि बिना विज्ञापन पर खर्चा किए जेरोधा ने 1.6 करोड़ से ज्यादा यूजर्स जोड़े हैं और इनमें से 30 प्रतिशत रेफरल के जरिए आए हैं। उन्होंने कहा कि आज सभी जेरोधा निवेशक अपनी 6 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ स्टॉक ब्रोकिंग ऐप पर भरोसा करते हैं। कामथ ने आगे कहा कि हम शायद एकमात्र B2C कंपनी हैं जो बिना विज्ञापन के इस स्तर तक पहुंची है।
यह भी पढ़ें – Subhash Kamboj कौन? जिनके PM Modi भी मुरीद, Republic Day परेड के होंगे VIP मेहमान
बड़े-बड़े दावे नहीं किए
कामथ ने कहा कि विज्ञापन न करके हमने लोगों को यह विश्वास दिलाया है कि हम उन्हें ट्रेडिंग में धकेलने की कोशिश नहीं करते, हम बड़े-बड़े दावे नहीं करते। उन्होंने कहा कि अगर जेरोधा ने विज्ञापन दिए होते, तो हमें गूगल, फेसबुक आदि को अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा देना पड़ता। लेकिन हम बिना विज्ञापनों पर खर्चा करके आज इस मुकाम पर पहुंच गए हैं।
कमाई वैसे ही मुश्किल है
उन्होंने कहा कि भारत में कमाई करना बहुत मुश्किल है और अगर हमने विज्ञापन दिया होता, तो भी हमें अपना बहुत सारा मुनाफा गूगल, फेसबुक/मेटा आदि को देना पड़ता। नितिन कामथ के अनुसार, जेरोधा के 30% यूजर रेफरल के जरिए आये हैं। इसका मतलब है कि कंपनी निवेशकों की उम्मीद पर खरी उतर रही है। वह उसके बारे में अच्छी बातें कह रहे हैं, जिनसे प्रभावित होकर दूसरे लोग भी जेरोधा से जुड़ रहे हैं।
कंपनी को काम में विश्वास
जेरोधा के सीईओ ने एक तरह से यह कहने का प्रयास किया है कि विज्ञापनों पर पैसा खर्च करने के बजाए उन्होंने ग्राहकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर खर्चा किया। उन्होंने निवेशकों को यह विश्वास दिलाया कि जेरोधा बड़े-बड़े दावों के बजाए केवल काम में विश्वास रखती है। बता दें कि ऑनलाइन शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने वालों के बीच जेरोधा काफी फेमस हो गया है।
यह भी पढ़ें –Zerodha के सीईओ Nithin Kamath की इस बात पर नहीं दिया ध्यान, तो बहुत पड़ेगा पछताना!
संबंधित खबरें
ASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
42 mins ago12A बताकर बेचा और निकल गया 13वां फ्लोर! जानें RERA के नए नियम
55 mins agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
1 hr agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
2 hrs agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
3 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
3 hrs agoएडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
19 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
21 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
21 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines