Nithin Kamath Warns Against New Scam: साइबर अपराधी हर गुजरते दिन के साथ स्मार्ट होते जा रहे हैं और अपराध को अंजाम देने के लिए अनोखे तरीके इस्तेमाल कर रहे हैं। ऑनलाइन स्टॉक मार्केट ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म जेरोधा (Zerodha) के फाउंडर एवं सीईओ नितिन कामथ ने एक नए तरह के फ्रॉड के बारे में लोगों को सावधान किया है। साथ ही उन्होंने इससे बचने का तरीका भी समझाया है।
खाली हो जाएगा अकाउंट
नितिन कामथ ने लोगों को जिस नए स्कैम को लेकर चेतावनी दी है, वह आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकता है। इसलिए उनकी बातों पर गौर करना बेहद जरूरी है। कामथ ने सोशल मीडिया पर लिखा है, कल्पना कीजिए एक अजनबी आपके पास आता है और इमरजेंसी कॉल करने के लिए आपका फोन मांगता है। अधिकांश नेकदिल लोग शायद अपना फोन दे देंगे, लेकिन यह एक नया स्कैम हो सकता है।
यह भी पढ़ें – GDP ग्रोथ और भारतीय इकोनॉमी को कैसे प्रभावित करेगा 8वां वेतन आयोग?
पता भी नहीं चलेगा
नितिन ने आगे लिखा है कि इस तरह आपके फोन से OTP लेकर आपके बैंक अकाउंट को खाली करने तक स्कैमर्स आपको गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं और आपको पता भी नहीं चलेगा। नितिन कामथ ने एक वीडियो शेयर करके फ्रॉड के इस नए तरीके के बारे में पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि स्कैमर्स कैसे निशाना बनाते हैं और लोग अपनी सुरक्षा कैसे कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – क्या जांच के डर से Hindenburg Research को बंद कर रहे Nathan Anderson?
इस तरह होता है फ्रॉड
जेरोधा फाउंडर द्वारा शेयर वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह स्कैमर फोन इस्तेमाल करने का नाटक करते हुए कोई ऐप डाउनलोड कर सकता है, आपकी पर्सनल डिटेल चुराने के लिए किसी ऐप को ओपन कर सकता है या आपके फोन की सेटिंग भी बदल सकता है, ताकि आपके नंबर पर आने वाले कॉल या मैसेज उसके नंबर पर फॉरवर्ड हो जाएं। इस तरह, अपराधी आपके बैंक अकाउंट को एक्सेस कर सकते हैं और OTP हासिल करके अकाउंट को खाली कर सकते हैं।
कैसे बच सकते हैं?
इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप सावधान रहें। किसी अजबनी को अपना फोन न दें। यदि वाकई बहुत जरूरी हो, तो उससे नंबर मांगकर खुद कॉल लगाएं। इसके बाद भी अपनी नजर संबंधित व्यक्ति की उंगलियों पर रखें कि कहीं वह कुछ और तो नहीं कर रहा। इसके साथ ही नियमित तौर पर यह सुनिश्चित करते रहें कि आपकी मर्जी के बिना फोन में कॉल फॉरवर्डिंग और कॉल डायवर्टिंग ऑप्शन एक्टिव तो नहीं है।
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
13 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
13 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
15 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
17 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
18 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
19 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
20 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
21 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
21 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines