---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

अमेरिका में होगा नीता अंबानी का NMACC वीकेंड, जानें 3 दिन के लैंडमार्क इवेंट में क्या कुछ होगा खास?

Nita Mukesh Ambani Cultural Centre Event: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर वीकेंड की घोषणा की गई है जो अमेरिका में आयोजित किया जाएगा। तीन दिनों के इस इवेंट में म्यूजिक, डांस, फैशन समेत कई अन्य खास कार्यक्रम होंगे। आइए NMACC वीकेंड के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

---विज्ञापन---

Nita Mukesh Ambani Cultural Centre Event: नीता अंबानी की ओर से एक खास घोषणा की गई है। इस ऐलान के तहत करीब 3 दिनों के लिए भारत की कला, संस्कृति और परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा। देश सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी “इंडिया वीकेंड” का ऐलान किया है जिसे 12 से 14 सितंबर 2025 तक अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित प्रसिद्ध लिंकन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इस लैंडमार्क इवेंट में क्या कुछ खास हो सकता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

12 से 14 सितंबर तक चलेगा भव्य समारोह

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित लिंकन सेंटर में 12 से 14 सितंबर तक नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर वीकेंड का आयोजन होगा। इस भव्य समारोह में लगातार 3 दिनों तक भारतीय संस्कृति और परंपराओं को दर्शाया जाएगा। वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य के साथ अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में इंडिया वीकेंड चलेगा। ये पहल भारतीय संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के लिए एक बड़ा कदम है।

---विज्ञापन---

ग्रैंड स्वागत से होगी कार्यक्रम की शुरुआत

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर वीकेंड इवेंट की शुरुआत ग्रैंड स्वागत से होगी, जो केवल आमंत्रण-आधारित स्वागत समारोह होगा जिसमें अंबानी के हैंडलूम एम्पोरियम स्वदेश के लिए एक फैशन शो होगा। इस कार्यक्रम में द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल शो भी होगा और इसमें 100 से ज्यादा कलाकार भाग लेंगे। प्रसिद्ध थिएटर निर्देशक फिरोज अब्बास खान द्वारा इस संगीत नाटक को डायरेक्ट किया गया है। इस शो में भारतीय प्रतिभाओं और अन्य अंतरराष्ट्रीय कलाकार शामिल होंगे। इस शो में 5 हजार ईसा पूर्व से लेकर 1947 में स्वतंत्रता तक की भारत यात्रा को दर्शाया जाएगा।

तीन दिवसीय कार्यक्रम में क्या होगा खास?

तीन दिवसीय कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को दर्शाया जाएगा। इस दौरान रंगमंच, संगीत, भारतीय व्यंजनों, फैशन, पारंपरिक शिल्प जैसी विशेष प्रस्तुतियां होंगी। इस कार्यक्रम में शेफ विकास खन्ना द्वारा व्यंजन परोसे जाएंगे। इस भव्य समारोह में अजय-अतुल (संगीत), समीर, वैभवी मर्चेंट, मयूरी उपाध्याय और अर्श जैसे महान कलाकार शामिल होंगे। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर वीकेंड इवेंट के लिए प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ड्रेस डिजाइन करेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Post Office Saving Schemes: सिर्फ 2 हजार रुपये हर महीने जमा करने पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न, जानें 5 साल के निवेश में कितना फायदा?

First published on: May 23, 2025 11:42 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola