Nita Ambani: रिलायंस इंडस्ट्री की जामनगर रिफाइनरी को 25 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर जामनगर में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान, अंबानी परिवार के सदस्यों ने रिफाइनरी के कर्मचारियों और उनके परिवारों को संबोधित किया। नीता अंबानी ने कहा कि जामनगर महज एक स्थान नहीं है, यह रिलायंस की आत्मा है। इसका हमारे दिलों में एक खास स्थान है।
मम्मी के लिए जन्मभूमि
नीता अंबानी ने अंबानी परिवार के लिए जामनगर के महत्व समझाते हुए कहा कि कोकिला मम्मी के लिए यह एक जन्मभूमि है। यह उनकी रूट्स और वैल्यूज को दर्शाती है। वे आज हमारे साथ यहां हैं और यह सब उनके आशीर्वाद से ही संभव हुआ है। आपने सब के लिए जो कुछ भी किया है, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
यह भी पढ़ें – जामनगर रिफाइनरी के 25 साल: Isha Ambani ने दादा धीरूभाई अंबानी को किया याद
पापा के लिए कर्मभूमि
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए नीता अंबानी ने कहा, ‘पापा धीरूभाई अंबानी के लिए जामनगर एक कर्मभूमि थी, उनका सपना, उनकी डेस्टिनी थी। यह उनके कर्तव्य, लगन, जुनून और उद्देश्य का एक सिंबल है। मुझे उम्मीद है कि उनका आशीर्वाद जामनगर में हम सभी पर बरसता रहेगा’।
मुकेश के लिए श्रद्धाभूमि
अपने पति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बारे में बोलते हुए नीता अंबानी ने कहा, मुकेश के लिए जामनगर श्रद्धाभूमि है, डिवोशन और रिस्पेक्ट की भूमि है। इसलिए पापा ने यहां दुनिया की सबसे बड़ी ग्रासरूट रिफाइनरी का सपना देखा और मुकेश ने अपने पिता के सपने को साकार करके दिखाया।
अनंत के लिए सेवाभूमि
नीता अंबानी ने कहा कि हमारे बच्चों, खासकर अनंत के लिए जामनगर सेवाभूमि है, उनकी सर्विस और कंपेशन की भूमि है। यह केवल एक जमीन नहीं है, यह हमारे परिवार के विश्वास और आशा का एक धड़कता दिल है।
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
7 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
9 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
9 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
10 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
11 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
13 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
14 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
15 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
15 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines