Nita Ambani First Salary: एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी आए दिन खूब सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में, उनके बेटे अनंत अंबानी और छोटी बहु राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन की हर जगह चर्चा हुई। इसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कई बड़े-बड़े सितारे शामिल हुए। हाल ही में, उन्हें मिस वर्ल्ड फाउंडेशन के ‘मानवतावादी पुरस्कार’ (Humanitarian Award) से सम्मानित किया गया था।
हर किसी के मन में यह बात तो जरूर आती है कि नीता अंबानी की जिंदगी कितनी अच्छी है। वह देश के सबसे दौलतमंद व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी हैं और रिलायंस ग्रुप की एक्टिविटीज में उनकी सक्रिय भूमिका रहती है। इस बीच नीता अंबानी के करियर के बारे में कम ही लोग जानते होंगे। जानिए उनकी पहली सैलरी कितनी थी और वह क्या काम करती थीं?
शादी के तीन हफ्ते बाद काम पर वापिस गईं नीता अंबानी
नीता अंबानी ने अपने करियर की शुरुआत एक टीचर के रूप में की थी। शादी के बाद भी उन्होंने पढ़ाना जारी रखा। सिमी गरेवाल से हुई बातचीत के दौरान नीता अंबानी ने कहा कि जब 1985 में उनकी शादी मुकेश अंबानी से हुई तो शादी के तीन हफ्ते बाद ही उन्होंने सनफ्लावर नर्सरी में पढ़ाना शुरू कर दिया था। इसमें वह पहले से पढ़ा रही थीं।
शादी से पहले रखी थी शर्त
आपको बता दें की नीता अंबानी ने शादी से पहले ही नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया हुआ था। इंटरव्यू के समय उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया, जिसमें शादी से पहले एक शर्त रखी गई थी। उन्होंने अंबानी फैमिली के सामने यह शर्त रखी कि टीचिंग को लेकर उनके जुनून को आगे बढ़ाने की परमिशन दी जाए। इससे किसी को कोई आपत्ति नहीं थी। इस तरह वह शादी के बाद भी कई साल तक अपना टीचिंग करियर जारी रख पाईं।
कितनी मिलती थी सैलरी?
नीता अंबानी ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि सनफ्लावर नर्सरी में वह एक टीचर की नौकरी करती थीं, जहां उन्हें हर महीने 800 रुपये सैलरी मिली थी। उस टाइम कई लोग इसे लेकर हंसी भी उड़ाया करते थे। इसके बावजूद नीता अंबानी को यह अच्छा लगता था। उन्हें बच्चों को पढ़ाकर संतुष्टि मिलती थी।
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
45 secs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
36 mins agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
1 hr ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 hr agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
2 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
5 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
5 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
7 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
8 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines