Nirmala Sitharaman on Tomato: देश में कीमतों में रिकॉर्ड उछाल के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि भारत नेपाल से टमाटर का आयात करेगा। संसद में अपने भाषण के दौरान, सीतारमण ने बताया कि आयात की पहली खेप शुक्रवार तक उत्तर भारत के वाराणसी, लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों में पहुंचने की संभावना है।
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘पिछले तीन महीनों में थोक बाजार में टमाटर की कीमतें 1,400 प्रतिशत से अधिक बढ़कर रिकॉर्ड 140 रुपये ($ 1.69) प्रति किलोग्राम हो गई हैं।’ इसके लिए किसानों ने भारी बारिश, उच्च तापमान और फसल पर वायरस के प्रकोप सहित कारणों का हवाला दिया है।
RBI गवर्नर ने कही ये बात
मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के प्रमुख फैसलों की घोषणा करते हुए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह भी कहा कि टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी और अनाज, दालों में बढ़ोतरी से मुद्रास्फीति बढ़ी। उन्होंने आगे कहा कि सब्जियों की कीमतों में महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिल सकता है।
बता दें कि जून और जुलाई में टमाटर की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जिससे मुद्रास्फीति बढ़ गई। उपभोक्ता मंत्रालय की ओर से नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NCCF) और नेफेड (NAFED) टमाटर खरीद कर लोगों को सस्ते दर (Subsidised Tomatoes) पर बेच रही है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रही है।
अभी कम नहीं होंगे रेट
कीमतें आम तौर पर अगस्त से कम हो जाती हैं, जब फसल बाजार में आती है, लेकिन इस साल, व्यापारियों को उम्मीद है कि अक्टूबर तक लागत ऊंची रहेगी क्योंकि आपूर्ति कम रहेगी। बता दें कि उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के निर्देश में 14 जुलाई से सब्सिडीज़ पर टमाटर बिक रही है। एनसीसीएफ (NCCF) वर्तमान में इन्हें 70 प्रति किलो प्रति किलो की दर पर बेच रही है, जबकि बाजार में यही टमाटर 200 रुपये के उपर बिक रही है।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
2 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
14 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
18 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
19 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
20 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
22 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines