Other Relief Expected: वित्त मंत्री ने 1 फरवरी को पेश आम बजट में मिडिल क्लास को उम्मीद से ज्यादा दिया। उन्होंने सीधे 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स के दायरे से बाहर कर दिया। अब जनता को एक और राहत देने की तैयारी चल रही है। आने वाले दिनों में GST के मोर्चे पर कोई बड़ी घोषणा हो सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसका संकेत भी दिया है।
क्या कहा सीतारमण ने?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया कि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) लागू होने के बाद अप्रत्यक्ष करों में कमी आई है। पुरानी कर प्रणाली के तहत औसत अप्रत्यक्ष कर दर 15.8% थी, जो अब 11.3% हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि जीएसटी परिषद ने हर पहलू पर बहुत बारीकी से विचार किया है, ताकि यह देखा जा सके कि दरों में कहां कटौती संभव है। इसके अलावा, कुछ टैक्स रेट्स को एक साथ मिलाने पर विचार किया जा रहा। वित्त मंत्री के इस बयान से माना जा रहा है कि GST पर राहत मिल सकती है। हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम और रोजमर्रा की चीजों पर टैक्स का फंदा ढीला हो सकता है।
यह भी पढ़ें – Gold Latest Price: बड़े दिनों के बाद सस्ता हुआ सोना, आज निवेश का शानदार मौका
अकेले केंद्र का काम नहीं
फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि पहले रोजमर्रा की चीजों पर 15.8% टैक्स लगता था, अब यह घटकर 11.3% हो गया है। GST काउंसिल द्वारा लगातार दरों में कटौती की जा रही है। इसके अलावा कुछ टैक्स दरों को एक साथ मिलाने पर विचार किया जा रहा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि GST दरों के निर्धारण का फैसला केंद्र सरकार अकेले नहीं लेती, यह पूरी तरह से GST परिषद पर निर्भर करता है।
बजट से थी उम्मीद
हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर GST को कम करने की मांग लगातार उठ रही है। उम्मीद थी कि बजट में वित्त मंत्री इस संबंध में कोई घोषणा कर सकती हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बीमा क्षेत्र का कहना है कि GST कम होने से बीमा पॉलिसी सस्ती होंगी, जिसके चलते ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस तरफ आकर्षित किया जा सकता है। माना जा रहा है कि GST काउंसिल की अगली बैठक में इस मांग को पूरा किया जा सकता है। साथ ही रोजमर्रा के सामान पर भी GST कम हो सकता है, जिससे आम आदमी को राहत पहुंचाई जा सके।
संबंधित खबरें
हवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
1 hr ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
2 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
22 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
23 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
23 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 day agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines