Nikesh Arora Second Highest Paid CEO in The World : इस समय अमेरिका की एक कंपनी में भारतीय मूल के CEO की चर्चा काफी हो रही है। कारण है कि इस शख्स की सैलरी। दरअसल, दुनियाभर के CEO को मिलने वाली सैलरी के मामले में भारतीय मूल का यह शख्स भी शामिल है। वॉल स्ट्रीट जनरल ने साल 2023 में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वालों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में इस शख्स को दूसरा स्थान दिया गया है।
इस कंपनी में हैं CEO
भारतीय मूल के जिस CEO की हम बात कर रहे हैं, उनका नाम निकेश अरोरा है। निकेश अभी पालो ऑल्टो नेटवर्क्स में CEO हैं। 500 CEO लोगों की इस लिस्ट में 17 CEO भारतीय मूल के हैं। इसमें एडोब के CEO शांतनु नारायण 11वें नंबर पर हैं। निकेश अरोरा जिस पालो ऑल्टो कंपनी में CEO हैं, वह एक सिक्योरिटी फर्म है।
निकेश अरोरा सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले CEO में शामिल हैं।
इतनी मिलती है सैलरी
अरोरा को कंपनी की ओर से 151.43 मिलियन डॉलर यानी 1261.20 करोड़ रुपये मिलते हैं। हालांकि इसमें एक बड़ा हिस्सा कंपनी से मिले स्टॉक का भी है। वहीं नारायण का पैकेज 44.93 मिलियन डॉलर (करीब 374.20 करोड़ रुपये) का है। बता दें कि नारायण भारत में ही पैदा हुए हैं और यहीं पले-बढ़े हैं। CEO के रूप में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वालों में पहला नाम ब्रॉडकॉम के सीईओ हॉक टेन का है। उनका वेतन 162 मिलियन डॉलर ( करीब 1350 करोड़ रुपये) है।
मस्क नहीं लेते सैलरी
दुनिया की टेक दिग्गज कंपनी टेस्ला के मालिक और सुंदर पिचाई ने कंपनी से सैलरी के तौर पर गैर-पारंपरिक तरीको को चुना है। मस्क ने साल 2023 ने सैलरी नहीं ली है। वहीं अल्फाबेट के सुंदर पिचाई को 8.80 मिलियन डॉलर (करीब 73.20 करोड़ रुपये) सैलरी के रूप में मिले हैं। मेटा के मार्क जुकरबर्ग ने 2023 में 24.40 मिलियन डॉलर (करीब 203 करोड़ रुपये) सैलरी ली।
यह भी पढ़ें : मुकेश अंबानी दुनिया के 11वें सबसे अमीर इंसान, ब्लूमबर्ग ने जारी की ‘सुपर रिच’ लोगों की लिस्ट
दिल्ली के इस स्कूल में की है पढ़ाई
अरोरा ने दिल्ली के एयर फोर्स पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने बीएचयू IIT से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। इसके बाद वह अमेरिका चले गए और वहां बॉस्टन की नॉर्थ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी से एमबीए किया। शुरुआत में वह गूगल में चीफ बिजनेस ऑफिसर के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2014 में गूगल छोड़ थी और जापान में सॉफ्टबैंक के साथ नई शुरुआत की। हालांकि यहां भी ज्यादा समय नहीं रुके और साल 2018 में पालो ऑल्टो से जुड़ गए।
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
7 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
8 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
9 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
9 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
11 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
13 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
14 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
14 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
15 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines