Stock Market Today: नए सप्ताह (16 जून) की शुरुआत में निफ्टी, सेंसेक्स ने घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त के साथ की ओपनिंग की है। इजरायल और ईरान के तनाव के बावजूद शेयर बाजार ने तेजी देखने को मिली है। आज सुबह 9.15 पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का बेंचमार्क सेंसेक्स 58.20 अंक की बढ़त के साथ 81,176.80 के पर कारोबार करता हुआ नजर आया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी भी 23.30 अंक की तेजी के साथ 24,741.90 अंक पर कारोबार करता दिखा। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इजरायल-ईरान संघर्ष का लॉन्ग टर्म प्रभाव नहीं होगा। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते मार्केट में गिरावट का माहौल रहा था, लेकिन इस हफ्ते की शुरुआत उम्मीद से बेहतर रही है।
इन शेयरों में दिखी तेजी
निफ्टी पर एलएंडटी, श्रीराम फाइनेंस, सिप्ला, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स के शेयरों में तेजी देखने को मिली है, वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, जियो फाइनेंशियल और एक्सिस बैंक के शेयरों में काफी गिरावट देखी गई। सत्र की शुरुआत में PSU बैंक को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में हैं। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स इस समय सपाट कारोबार कर रहे हैं। एक्सपर्ट के खबर के मुताबिक, निवेशकों ने चीनी मार्किट पर बराबर नजर रखी , क्योंकि एशियाई महाशक्ति ने मई के लिए अपने खुदरा बिक्री और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों सहित कई डेटा पॉइंट जारी किए।
जापान और अमेरिकी बाजार में बढ़त
जापान का निक्केई इंडेक्स 0.87%, टॉपिक्स 0.92%, साउथ कोरिया का कोस्पी 0.55%, और कोस्डक 0.31% की बढ़त के साथ ट्रेड करते नजर आ रहे हैं। इससे भारत के बाजारों को अच्छा सपोर्ट मिला है।वहीं अमेरिकी शेयर बाजार में भी थोड़ी तेजी देखने को मिल रही है। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े फ्यूचर्स 9 अंक और नैस्डैक 100 फ्यूचर्स 0.19% की तेजी दिखा रहे थे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में, एसएंडपी/एएसएक्स 200 स्थिर रहा है।
यह भी पढ़ें: ईरानी मिसाइल हमलों से अडाणी के हाइफा पोर्ट पर नहीं पड़ा कोई असर, ऑपरेशन नॉर्मल!
संबंधित खबरें
रिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
4 mins agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 hr agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
2 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
3 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
4 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
4 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
21 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
23 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
23 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines