Nico Murillo Tells His Dedication To Work After Laid-Off From Tesla : एलन मस्क की कंपनी टेस्ला में छंटनी की खबर दुनियाभर में सुर्खियों में है। यह कंपनी अप्रैल से लेकर अभी तक करीब 14 हजार लोगों को निकाल चुकी है। नौकरी से निकाले जाने पर काफी एम्प्लॉई अपनी कहानी सोशल मीडिया पर बता रहे हैं कि वे कंपनी के प्रति कितने समर्पित रहे। ऐसी कहानी निको मुरिलो ने LinkedIn पर शेयर की है। इस छंटनी को टेस्ला के सीईओ एलन मस्क काफी मुश्किल भरा बता चुके हैं। पिछले महीने उन्होंने कहा था कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में आई कमी के कारण यह फैसला लिया गया।
सुबह रास्ते में ही आ गया ई-मेल
29 साल के निको मुरिलो टेस्ला में पिछले 5 साल से काम कर रहे थे। वह कंपनी की कैलिफोर्निया स्थिति फैक्ट्री में प्रोडक्शन सुपरवाइजर थे। पिछले महीने उन्हें एक ई-मेल मिला, जिसमें लिखा था कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। यह मेल उन्हें सुबह उस समय मिला जब वह अपने काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे। मुरिलो को इस पर विश्वास नहीं हुआ और वह फैक्ट्री की ओर बढ़ते रहे। जब वह फैक्ट्री पहुंचे और बैज स्वाइप किया तो उसने काम नहीं किया। तभी वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने उनका बैज ले लिया। यही नहीं, उनका वर्क अकाउंट भी डीएक्टिवेट कर दिया गया।
90 मिनट बचाने के लिए कार में सोए
निको ने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्होंने कंपनी के लिए काफी त्याग किया है। उनका घर फैक्ट्री से काफी दूर था। वहां से आने में उन्हें करीब डेढ़ घंटा (90 मिनट) लगता था। इस समय को बचाने के लिए उन्होंने अपनी कार में ही बिस्तर लगा लिया था। वह कार को फैक्ट्री की पार्किंग में खड़ा करते थे और उसी कार में सो जाते थे। सिर्फ वीकेंड पर ही घर जाते थे। वह फैक्ट्री में ही खाना बनाते थे और वहीं नहाते थे।
यह भी पढ़ें : इंसान के दिमाग में लगी चिप में आई खराबी, एलन मस्क की कंपनी ने किया स्वीकार
कंपनी में गुजारे समय को अच्छा बताया
निको ने कहा कि कंपनी के लिए इतना कुछ करने के बाद भी कंपनी ने मुझे निकाल दिया। उन्होंने टेस्ला में गुजारे समय को अच्छा बताया और कहा कि कंपनी ने नौकरी के निकालने के दौरान उन्हें कुछ पैकेज यानी रकम भी दी है। जॉब से निकाले जाने के बाद निको को दूसरी कंपनी में जॉब मिल गई है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
4 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
7 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
8 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
9 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
11 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
11 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
12 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
13 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines