NHAI Toll Tax Notification: दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए राहत की खबर आई है। अगर आप पानीपत-रोहतक नेशनल से सफर करते हैं तो आपको डाहर गांव स्थित प्लाजा पर टोल देना होता है। हालांकि, अब आपको पहले जितना ज्यादा टैक्स नहीं देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस टोल प्लाजा पर टोल की दरें कम कर दी हैं और नई दरें आज से लागू हो गई हैं।
डाहर टोल प्लाजा के प्रबंधक अभिषेक ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल टैक्स की दरों में कमी की है और इसे 26 फरवरी से लागू कर दिया गया है। 1 अप्रैल 2022 को टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी की गई थी, जिसका आम लोगों व किसानों ने कड़ा विरोध किया था।
और पढ़िए – गाड़ी चलाने वालों के लिए खुशखबरी! सरकार ने घटाया टोल टैक्स, चेक करें नया टोल रेट
टोल टैक्स कम किया
इससे पहले संशोधित दरें शुक्रवार रात को जारी की गईं। नए रेट के मुताबिक अब पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर कार, जीप और वैन जैसे वाहनों का एक तरफ का किराया 60 रुपये और दोनों तरफ का किराया 90 रुपये होगा। जबकि पहले 100 और 155 रुपए देने पड़ते थे।
और पढ़िए – नोट पर कुछ लिखा होने से क्या करेंसी अमान्य हो जाएगी? आरबीआई के आए नए दिशा-निर्देश चेक करें
कमर्शियल वाहनों को भी राहत मिली
एनएचएआई ने इस टोल से गुजरने वाले व्यवसायिक वाहनों को भी राहत दी है। पानीपत-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इस टोल प्लाजा पर पहले हल्के वाणिज्यिक वाहनों और मिनी बसों को एक तरफ के लिए 160 रुपये और दोनों तरफ के लिए 235 रुपये देने पड़ते थे, जो अब घटकर एक तरफ के लिए 100 रुपये और दोनों तरफ के लिए 150 रुपये हो गए हैं। वहीं, बस और ट्रक चालकों को एक तरफ के लिए 320 रुपये और दोनों तरफ के लिए 480 रुपये देने होते थे, जो अब घटाकर 205 और 310 रुपये कर दिए गए हैं।
तीन एक्सल वाले व्यावसायिक वाहनों के दाम भी घटाए गए हैं। अब इन वाहनों को एक तरफ के लिए 225 रुपये और दोनों तरफ के लिए 340 रुपये देने होंगे। इसके अलावा जेसीबी और मल्टी एक्सल पर एक तरफ के लिए 325 रुपये और दोनों तरफ के लिए 490 रुपये टोल टैक्स देना होगा। इसके अलावा अन्य वाहनों के लिए भी नई टोल दरें जारी की गई हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
3 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
6 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
7 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
8 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
9 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
10 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
11 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
11 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines