हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

New Vande Bharat trains: काशी से 3 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी; जानें शेड्यूल

7 नवंबर को काशी यानी वाराणसी से तीन नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू होने की उम्‍मीद है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन्‍हें हरी झंडी द‍िखाएंगे. ट्रेनों का शेड्यूल क्‍या होगा, यहां जानें.

विज्ञापन

New Vande Bharat Trains from Varansi: बनारस वास‍ियों को एक और खुशखबरी म‍िलने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे और यहां वो तीन वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे. यानी वाराणसी को तीन नई वंदे भारत ट्रेनें म‍िलने वाली हैं.

वाराणसी स्‍टेशन से पीएम मोदी रात 7:30 बजे नई वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) को हरी झंडी द‍िखाएंगे, जो वाराणसी और खजुराहो के बीच चलेगी.

Petrol Diesel Price: बदल गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें क्‍या है आज आपके शहर में दाम

विज्ञापन

वह फिरोजपुर-दिल्ली और लखनऊ-सहारनपुर के बीच चलने वाली दो अन्य ट्रेनों का भी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है. जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे के दौरान वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. रात्रि विश्राम के बाद, वह अगली सुबह बिहार के लिए रवाना होंगे.

Bank Holiday: गुरु नानक जयंती आज; बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद? देखें RBI की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट

विज्ञापन

टाइम टेबल और स्टेशन स्टॉप
रेलवे बोर्ड ने जो नोट‍िफ‍िकेशन जारी की है उसके अनुसार, ट्रेन संख्या 26422 वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी जंक्शन (कैंटोनमेंट) से चलेगी. यह कैंटोनमेंट स्टेशन से सुबह 5:25 बजे न‍िकलेगी. यह विंध्याचल स्टेशन पर सुबह 6:55 बजे, प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर सुबह 8:00 बजे, चित्रकूट स्टेशन पर सुबह 10:05 बजे, बांदा स्टेशन पर सुबह 11:08 बजे, महोबा स्टेशन पर दोपहर 12:08 बजे और खजुराहो स्टेशन पर दोपहर 1:10 बजे पहुंचेगी. वापसी में, ट्रेन संख्या 26421 खजुराहो से दोपहर 3 बजे प्रस्थान करेगी.

Stock Market Open or Close Today? :गुरु पर्व के मौके पर आज शेयर बाजार खुले रहेंगे या बंद? जानिए

विज्ञापन

यह महोबा स्टेशन पर शाम 4:18 बजे, बांदा स्टेशन पर शाम 5:13 बजे और चित्रकूट धाम स्टेशन पर शाम 6:13 बजे पहुंचेगी. यह प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रात 8:20 बजे और विंध्याचल स्टेशन पर रात 9:10 बजे पहुंचेगी. इसके बाद यह रात 11 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी. हालांकि, नियमित संचालन की तिथि और किराये की सूचना अभी जारी नहीं की गई है. उम्मीद है कि इस सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन का पूरा शेड्यूल इसके उद्घाटन के कुछ दिनों के भीतर जारी कर दिया जाएगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola