Bank Holiday: गुरु नानक जयंती कल; बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद? देखें RBI की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट

Guru Nanak Jayanti Bank Holiday: कल 5 नवंबर को देव दीपावली-प्रकाश पर्व है. इस मौके पर क्या आपके शहर के बैंकों में सरकारी छुट्टी है? RBI की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट के ह‍िसाब से जान‍िये कल बैंक बंद रहेंगे या खुले हुए.

bank holiday (3)

Bank holiday 2025: भारत में व्यापक रूप से मनाए जाने वाले त्योहारों सहित कई आयोजनों के कारण 5 नवंबर से 9 नवंबर तक कई जगहों पर बैंक लगातार पांच दिन बंद रहेंगे. हालांकि, बैंकों की छुट्टियां शहर-दर-शहर और अवसर के अनुसार अलग-अलग होती हैं. 5 नवंबर से 8 नवंबर तक गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, नोंग्रेम नृत्य से लेकर कनकदास जयंती जैसे कई आयोजन होने वाले हैं, जबकि 9 नवंबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे. यहां जान‍िये आपके शहर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे और क्‍या कल 5 नवंबर को प्रकाश पर्व, गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, रास पूर्णिमा के मौके पर आपके शहर में बैंक बंद रहेंगे ? यहां जान‍िये :

विज्ञापन

क‍िन जगहों पर बंद रहेंगे 5 नवंबर को बैंक?
कल 5 नवंबर को देश में प्रकाश पर्व, गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, रास पूर्णिमा मनाया जाएगा. ऐसे में 5 नवंबर को आइजॉल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर बैंक की छुट्टी रहेगी.

विज्ञापन

नवंबर में कब-कब है बैंकों में छुट्टी?
6 नवंबर 2025 को नोंग्क्रेम नृत्य है, इस मौके पर शिलॉन्ग में छुट्टी रहेगी.
7 नवंबर 2025 को वांगला फेस्टिवल है. इस वजह से शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे.
8 नवंबर 2025 को कनकदास जयंती और दूसरा शनिवार है, इसल‍िए पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
9 नवंबर 2025 को रविवार का द‍िन है जो बैंकों का साप्ताहिक अवकाश होता है. पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
16 नवंबर 2025 को रविवार है और पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
22 नवंबर 2025 को चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
23 नवंबर 2025 को रव‍िवार का साप्ताहिक अवकाश है और पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
30 नवंबर 2025 को भी रविवार का साप्ताहिक अवकाश है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ