---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ये 5 नियम! LPG की कीमत में होगा बदलाव? यहां देखिए पूरी लिस्ट

Rule Change: सितंबर महीना खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। इसके बाद अक्टूबर महीने में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। 1 अक्टूबर से TRAI, शेयर मार्केट और बैंकिंग से जुड़े कई नए नियम लागू हो जाएंगे। यहां देखिए लिस्ट।

---विज्ञापन---

Rule Change: किसी भी नए महीने की शुरुआत कई बड़े बदलावों के साथ होती है। सितंबर महीने में कई नियम बदले गए, अब अक्टूबर की बारी है। अक्टूबर में एलपीजी गैस की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड से लेनदेन करने जैसे नियम में बदलाव की जानकारी सामने आई है। वहीं, बैंक में सेविंग अकाउंट में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। कहां पर आपको बदलाव देखने को मिल सकते हैं यहां देखिए पूरी लिस्ट।

गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव!

हर महीने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों को अपडेट किया जाता है। 1 अक्टूबर से एलपीजी की कीमत में बढ़ोतरी या गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा पीएनबी भी सेविंग अकाउंट में भी कुछ बदलाव कर सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़े: Rule Change: 1 सितंबर से हो जाएंगे ये 5 बड़े बदलाव, तीसरे नियम से फर्जी कॉल पर लगेगी लगाम!

बोनस क्रेडिट से जुड़े नियम

SEBI ने शेयर बाजार बोनस क्रेडिट से जुड़े नियमों का भी ऐलान किया। ये नए नियम 1 अक्टूबर से लागू कर दिए जाएंगे। सेबी ने शेयर क्रेडिट का समय कम करके 2 दिन कर दिया है। इसके बाद अब रिकॉर्ड डेट से दो दिनों के अंदर ही बोनस शेयर दे दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

TRAI के नियमों में बदलाव

1 अक्टूबर से ट्राई 4जी और 5जी नेटवर्क के गुणवत्ता में सुधार लाने के कुछ बदलाव करने जा रहा है। इन नए नियमों को Jio, एयरटेल, बीएसएनएल और अन्य टेलिकॉम कंपनियों को मानना पड़ेगा। जो नियमों का उल्लंघन करेगा उसपर जुर्माना भी लगाया जाएगा। नए नियमों में URL/APK लिंक वाले कुछ SMS की डिलीवरी पर पाबंदी लगाई गई है। हालांकि इन नियमों को 1 अक्टूबर से लागू करना था लेकिन फिलहाल इसकी डेट बढ़ा दी गई है।

सुकन्या समृद्धि योजना

इस योजना के तहत पोतियों के लिए जो भी खाते दादा-दादी ने खुलवाए थे, उनपर एक्शन लिया जाएगा। 1 अक्टूबर से केवल अभिभावक ही ये अकाउंट खोल सकते हैं। पुराने खातों को अभिभावक के नाम पर ट्रांसफर किया जाएगा।

---विज्ञापन---

पीपीएफ के तीन नियम

1 अक्टूबर से केंद्र सरकार पब्लिक प्रोविडेंट फंड को लेकर भी नए नियम लागू होंगे। केंद्र ने पीपीएफ पर को लेकर 3 नए नियम बनाए हैं। इन तीन नियम के तहत पहले में एक से अधिक अकाउंट रखने वालों पर एक्शन लिया जाएगा। पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट पर ब्याज तक तक नहीं मिलेगा जब तक खाताधारक 18 साल का ना हो जाए।

ये भी पढ़े: Post Office Rule Change: डाकघर बचत खाते के नियमों में हुए 3 बड़े बदलाव, ग्राहकों पर मेहरबान हुई सरकार, जानें

---विज्ञापन---
First published on: Sep 23, 2024 01:49 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola