Rule Change From 1st March 2025: महीने की शुरुआत के साथ ही देश में कुछ नियमों में बदलाव का ऐलान हो जाता है। इनमें गैस सिलेंडर के रेट से लेकर लेनदेन संबंधित नियम शामिल होते हैं। फरवरी के महीने में भी इनमें बदलाव देखने को मिला था। वहीं, मार्च के महीने में ऑनलाइन पेमेंट करने वालों से लेकर गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वालों के लिए बदलाव हुआ है। आइए जानते हैं कि 1 मार्च 2025 से कौन-कौन से 5 बड़े बदलाव हुए हैं?
UPI ट्रांजैक्शन में बड़ा बदलाव
1 मार्च 2025 से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) में लेनदेन से जुड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल, ये बदलाव भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के नए नियम से संबंधित है। इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट सिस्टम (Insurance Payment System) से संबंधित चेंज के तहत बीमा प्रीमियम का भुगतान करना आसान होगया है। यूपीआई सिस्टम के माध्यम से बीमा भुगतान किया जा सकता है। यूजर्स के लिए लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भरना आसान हो सकेगा और वो पहले से पैसों को ब्लॉक कर सकेंगे जिससे पॉलिसी होल्डर के अप्रूवल के बाद बैंक खाते से समय पर प्रीमियम कट सकेगा।
LPG सिलेंडर की कीमत
तेल कंपनियों द्वारा 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके रेट में 6 रुपये बढ़ाए गए हैं। जबकि, फरवरी में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 7 रुपये की कटौती की गई थी।
ATF के घटे रेट
हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत का भी संशोधन किया गया है। इसके बाद 1 मार्च 2025 को ATF प्राइस में 0.23 प्रतिशत तक बदलाव किया गया। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी में ATF की कीमत 95,311.72 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। इससे पहले 95,533.72 रुपये रेट थे।
पंजाब नेशनल बैंक
पंजाब नेशनल बैंक की ओर से सभी खाताधारकों के लिए जरूरी कर दिया गया है कि वो केवाईसी अपडेट करा लें। ऐसे ग्राहक जिन्होंने अभी तक दस्तावेज जमा नहीं किए हैं और केवाईसी से जुड़ा काम पूरा नहीं किया है उनके बैंक खाते को बंद कर दिया जा सकता है। एक्टिव न होने पर ग्राहक खाते से पैसे नहीं निकाल सकेगा।
म्यूचुअल फंड और डीमैट अकाउंट से जुड़ा नियम
म्यूचुअल फंड और डीमैट खाताधारकों के लिए नियम में बदलाव हुआ है। एक अकाउंट के साथ ज्यादा से ज्यादा 10 नॉमिनी नेम को एड किया जा सकता है। इससे पहले नॉमिनी जोड़ने की संख्या कम और सीमित थी।
ये भी पढ़ें- LPG Price: बड़ा झटका! एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत, जानें नए रेट
संबंधित खबरें
हरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
2 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
2 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
4 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
5 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
6 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
8 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
19 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
22 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
23 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines