New Rules From 1st August 2024: हर महीने कुछ नियमों में बदलाव होता है जिनमें से कुछ नियम ऐसे होते हैं जो आम लोगों की जेब पर अच्छा-खासा असर डालते हैं। ऐसे में कई लोगों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। गैस-सिलेंडर की कीमत में बदलाव, क्रेडिट कार्ड के नियम से लेकर बिजली भुगतान जैसे नियमों में बदलाव होने वाला है। जी हां, आगामी दिनों में यानी 1 अगस्त से कुछ नियम बदल सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि 1 अगस्त से क्या-क्या नियम बदलने जा रहे हैं।
1. LPG Gas Cylinder Price
1 अगस्त से गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव हो सकता है। दरअसल, हर महीने की शुरुआत से पहले तेल कंपनियों द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत का संशोधन किया जाता है जिसके बाद नए रेट को तय किया जाता है। जुलाई में 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई थी। इस बार भी उम्मीद है कि सिलेंडर की कीमत कम की जा सकती है।
2. Utility Transactions Rules
जुलाई में लेट पेमेंट से लेकर क्रेडिट कार्ड से बिजली बिल, रेंट समेत अन्य यूटिलिटी ट्रांजैक्शन के नियमों में बदलाव किया गया था। नियम के अनुसार कॉलेज, स्कूल की वेबसाइट से डायरेक्ट भुगतान करने पर कोई चार्ज नहीं है। हालांकि, अगर आर थर्ड पार्टी ऐप्स जैसे- MobiKwik, CRED आदि का यूज करते हुए पेमेंट करते हैं तो आपको 1 प्रतिशत चार्ज देना होगा। प्रति ट्रांजैक्शन की लिमिट 3000 रुपये है। इसी तरह से 5000 रुपये से ज्यादा का भुगतान करना भी थर्ड ऐप्स से आपके 1 प्रतिशत एक्स्ट्रा चार्ज के साथ हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Public Holidays: अगस्त में कुल 12 दिन रहेंगी छुट्टियां; देखें पूरी लिस्ट
3. HDFC Bank Credit Card Rule
1 अगस्त, 2024 से एचडीएफसी बैंक की ओर से टाटा न्यू इनफिनिटी और टाटा न्यू प्लस क्रेडिट कार्ड में बदलाव किया जाएगा। इन कार्ड धारकों को टाटा न्यू यूपीआई आईडी से लेनदेन करने पर 1.5% न्यू कॉइन्स मिलेंगे।
4. EMI Processing Charges
लेट पेमेंट से बचने के लिए आसान किस्तों की भी सुविधा मिलती है। हालांकि, इसके लिए 299 रुपये तक का ईएमआई प्रोसेसिंग चार्ज देना होगा। एचडीएफसी बैंक के अनुसार ये चार्ज GST के तहत है। इस बैंक की ओर से भी थर्ड पार्टी पेमेंट ऐप के जरिए भुगतान करने पर प्रति ट्रांजैक्शन पर 1 प्रतिशत चार्ज चुकाना होगा।
5. Google Maps Rules Change
1 अगस्त से गूगल मैप्स द्वारा किए गए नियमों में बदलाव लागू होंगे। कंपनी की ओर से अपनी सर्विस को भारत में शुल्क 70 प्रतिशत तक घटा दिया है। इसके अलावा गूगल मैप्स की ओर से सर्विस के लिए डॉलर की जगह भारतीय रुपयों में चार्ज लिया जाएगा। बता दें कि इस नियम का बदलना आम यूजर्स के लिए न तो नुकसानदायक है और ना ही फायदेमंद होगा। इस यूजर्स पर किसी तरह का कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Bank Holidays: अगस्त में कुल 9 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
29 mins ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
2 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
2 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
4 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
4 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
6 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
6 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
7 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
8 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines