हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच कनेक्टिविटी के लिए जल्द बनेगी नई सड़क, किसानों ने दी अपनी जमीन

नोएडा के हिंडन पुल पर बन रही सड़क को लेकर आ रही बाधा दूर हो गई है। उम्मीद है कि यह सड़क अगस्त 2025 तक पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
हिंडन ब्रिज प्रोजेक्ट

Noida-Greater Noida Connectivity: नोएडा शहर को हिंडन पुल से जोड़ने के लिए सड़क बनाने का काम तेजी से चल रहा है। फिलहाल इस काम को लेकर आ रही जमीन की समस्या भी अब दूर हो गई। नोएडा प्राधिकरण ने बताया कि दो किसान भाइयों ने आपसी सहमति से अपनी जमीन अथॉरिटी के नाम पर कर दी है। ये नई सड़क नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच कनेक्टिविटी को और आसान कर देगी। आइये इसके बारे में जानते हैं।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा कनेक्टिविटी

जैसा कि हम जानते है कि प्राधिकरण ने कुछ साल पहले सेक्टर 146 हिडंन पुल के जरिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच नई कनेक्टिविटी देने का विचार किया था। ये नई सड़क ग्रेटर नोएडा के एलजी गोल चक्कर पर सीधे जाकर मिलेगी। इसके लिए अथॉरिटी नोएडा में 800 मीटर तक सड़क बनाने की दिशा में काम कर रही है। बता दें कि इसमें दो पुलियों का भी निर्माण किया जाएगा।

कितना होगा खर्चा?

जानकारी मिली है कि इसके लिए करीबन 32 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। हालांकि इस सड़क के निर्माण में बाधा आ रही है। नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सड़क को बनाने के लिए लगभग 90 मीटर जमीन उपलब्ध नहीं थी, जिस कारण समस्या हो रही थी। मगर अब ये मामला सुलझ गया है और इसका काम शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि ये सड़क अगस्त 2025 तक पूरी हो सकती है।

क्या होगा फायदा?

अभी लोग नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने के लिए एक्सप्रेसवे, डीएससी रोड, ग्रेटर नोएडा वेस्ट का उपयोग करते हैं। इन चारों रूट्स पर कभी-कभी भारी ट्रैफिफ और परी चौक पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है। इस समस्या से बचने के लिए कुछ साल पहले सेक्टर-146 हिंडन ब्रिज के जरिए नई कनेक्टिविटी देने का फैसला लिया गया था।

इस सड़क के बनने से नोएडा से ग्रेटर नोएडा के एलजी गोल चक्कर तक जाने में 10 किलोमीटर का लंबा चक्कर बच जाएगा, जिससे समय की भी बचत होगी।

यह भी पढ़ें – SpiceJet जल्द शुरू करेगा ये खास प्लेन, लक्षद्वीप और हैदराबाद जैसे शहरों में मिलेगी सर्विस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें