New Pension Plan: वरिष्ठ नागरिकों के लिए अच्छी खबर! बिना कुछ निवेश किए खाते में आएंगे 2500 रुपए महीना, आप भी उठाएं फायदा
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Delhi Old Age Pension Scheme: केंद्र व राज्य सरकारों की तरफ से आम लोगों के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं। वहीं, 60 साल से ऊपर के लोगों के लिए कई सुविधाएं दी जाती हैं, जिनसे वे अपना बुढ़ापा अच्छे से काट ले। इस बीच दिल्ली सरकार ने सीनियर सिटीजन्स को बड़ी खुशखबरी दी है। दिल्ली सरकार 60 साल से ऊपर के लोगों को हर महीने 2000 रुपये से भी ऊपर की मदद दे रही है।
अभी पढ़ें – Gold Price Update: सोना खरीदने में ना करें देरी, कीमत को लेकर आया यह बड़ा अपडेट, जानें ताजा भाव
दिल्ली सरकार 69 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 2,500 रुपये और 60-69 आयु वर्ग के लोगों के लिए 2,000 रुपये मासिक पेंशन प्रदान कर रही है। इतनी ही राशि सरकार 1.14 लाख दिव्यांगों को भी पेंशन के रूप में दे रही है।
इस दिल्ली वृद्धावस्था सहायता योजना के तहत, सरकार भारतीय रिजर्व बैंक की ECS प्रणाली के माध्यम से लाभार्थियों को पेंशन राशि सीधे उनके बैंक खाते में स्थानांतरित करती है।
पेंशन योजना के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक पात्रता मानदंड नीचे दिए गए हैं।
दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए आवेदन करने के लिए आप ऑफिशियल लिंक https://edistrict.delhigovt.nic.in/in/en/Public/Downloads.html पर विजिट कर सकते हैं। अन्य जानकारी के साथ आपको वृद्धावस्था पेंशन योजना आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन भरने के लिए आधार संख्या अनिवार्य है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: