New LIC Pension Plan: सरकार की तरफ से शादीशुदा जोड़ों के लिए प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana) आगे चलकर बहुत फायदा दे सकती है। यह एक पेंशन योजना है। रिटायरमेंट के बाद इसमें मंथली पेंशन दी जाएगी। इस योजना में पति पत्नी दोनों एक साथ मिलकर 18500 रुपये पेंशन ले सकते हैं। इसमें नुकसान की संभावना नहीं है और आपको 10 साल बाद पूरा निवेश ब्याज समेत वापस कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

PMVVY स्कीम को चलाता है LIC

इस योजना की शुरुआत सरकार ने 26 मई 2020 को की थी। इसमें आप 31 मार्च 2023 तक निवेश कर सकते हैं। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना एक सामाजिक सुरक्षा योजना और पेंशन योजना है। इसे भारत सरकार द्वारा लाया गया था। इसे भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) द्वारा चलाया जाता है। इस योजना के तहत निवेश की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये तय की गई है।

विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों का होगा अधिक फायदा

इसमें एक प्लान ऐसा भी है कि अगर पति-पत्नी दोनों 60 साल की उम्र पार कर चुके हैं तो वे अलग से 15 लाख रुपए निवेश कर सकते हैं। पहले एक व्यक्ति द्वारा निवेश की सीमा 7.5 लाख रुपये थी, जिसे बाद में दोगुना कर दिया जाएगा। बता दें कि इस योजना में वरिष्ठ नागरिकों को अन्य योजनाओं की तुलना में निवेश करने पर अधिक ब्याज मिलेगा। इस योजना में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग मासिक या वार्षिक पेंशन योजना चुन सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे मिलेगी पेंशन? समझें

शादीशुदा जोड़ा अगर इस योजना में 15 लाख रुपये का निवेश करता है, तो ये टोटल 30 लाख रुपये हो जाएं। इस स्कीम पर ब्याज 7.40 फीसदी सालाना है। इसका मतलब निवेश करने पर आपकी सालाना ब्याज 222000 रुपए होगी। इसे 12 महीने में जब बांट जाएगा तो यह 18500 रुपए होगी। यह पेंशन के तौर पर आपको हर महीने मिलेगी।

वहीं अगर केवल 1 व्यक्ति ही इस योजना में निवेश करना चाहता है तो वह 15 लाख के निवेश पर सालाना ब्याज 111000 रुपये प्राप्त कर सकता है और उनको मासिक पेंशन 9250 रुपये मिलेगी।

विज्ञापन

पूरी पेमेंट 10 साल में वापस

बता दें कि यह जो योजना है वो 10 साल की है। हालांकि, आपके जमा पैसे पर हर माह पेंशन मिलती रहेगी। अगर आप 10 साल तक स्कीम में जुड़े रहते हैं तो 10 साल बाद आपका निवेश किया हुआ पैसा आपको वापस मिल जाएगा। वहीं, आप इस योजना को कभी भी छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ