New Income Tax Bill Draft: नए इनकम टैक्स बिल में वर्तमान बिल में प्रचलित असेसमेंट ईयर की जगह Tax Year का प्रावधान किया गया है। यानी अब फाइनेंशियल ईयर के पूरे 12 महीने को टैक्स ईयर कहा जाएगा। दरअसल, बुधवार को नए इनकम टैक्स बिल का 622 पन्नों का ड्राफ्ट सामने आया है, जिससे ये बात पता चली है।
बता दें बजट 2025-26 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में नया आयकर विधेयक पेश करने की बात कही थी। हाल ही में इस नए आयकर विधेयक को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली है। बताया जा रहा है कि अब इसे जल्दी ही संसद में पेश किया जाने की तैयारी है।
ये भी पढ़ें: NPCI का नया निर्देश; 15 फरवरी से बदलेंगे UPI चार्जबैक के नियम
नए बिल में वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) पर टैक्स नियमों को पहले से सख्त किया गया
मौजूदा इनकम टैक्स एक्ट में कुल 880 पन्ने हैं। जानकारी के अनुसार इस नए बिल में वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) पर टैक्स नियमों को पहले से सख्त किया जा सकता है। नया बिल इनकम टैक्स एक्ट, 2025 के तहत जाना जाएगा और 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। नए इनकम टैक्स बिल में ‘टैक्स ईयर’ को 1 अप्रैल से शुरू होने वाले 12 महीने के समय के रूप में परिभाषित किया गया है।
संसद में पेश होने के बाद इस कमेटी के पास भेजा जाएगा बिल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ड्राफ्ट में शेयर बाजार के लिए शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन की अवधि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स 20% के बरकरार रखा गया है। वहीं, अब छापेमारी और अघोषित संपत्तियों की गणना में वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) को भी शामिल किया गया है। बता दें ये बिल जल्द संसद में पेश किया जाएगा, जिसके बाद इसे स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजा जाएगा। जहां इस पर विचार-विमर्श कर बदलाव किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: भारत में कम हुई महंगाई! जनवरी में रिटेल इन्फ्लेशन दर घटकर पहुंची 4.31%
संबंधित खबरें
बीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
49 mins agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
1 hr agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
2 hrs agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
11 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
11 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
13 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
14 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
14 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
15 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines