New Income Tax Bill: जल्द संसद में पेश होगा नया इनकम टैक्‍स बिल, जानें 622 पन्नों के ड्राफ्ट में क्या?

New Income Tax Bill: ड्राफ्ट में वर्तमान बिल में असेसमेंट ईयर की जगह ‘टैक्‍स ईयर’ का प्रावधान किया गया है। अब फाइनेंशियल ईयर के पूरे 12 महीने को टैक्स ईयर कहा जाएगा।

प्रतिकात्मक फोटो

New Income Tax Bill Draft: नए इनकम टैक्स बिल में वर्तमान बिल में प्रचलित असेसमेंट ईयर की जगह Tax Year का प्रावधान किया गया है। यानी अब फाइनेंशियल ईयर के पूरे 12 महीने को टैक्स ईयर कहा जाएगा। दरअसल, बुधवार को नए इनकम टैक्‍स बिल का 622 पन्नों का ड्राफ्ट सामने आया है, जिससे ये बात पता चली है।

विज्ञापन

बता दें बजट 2025-26 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में नया आयकर विधेयक पेश करने की बात कही थी। हाल ही में इस नए आयकर विधेयक को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली है। बताया जा रहा है कि अब इसे जल्दी ही संसद में पेश किया जाने की तैयारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

नए बिल में वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) पर टैक्स नियमों को पहले से सख्त किया गया

मौजूदा इनकम टैक्‍स एक्‍ट में कुल 880 पन्ने हैं। जानकारी के अनुसार इस नए बिल में वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) पर टैक्स नियमों को पहले से सख्त किया जा सकता है। नया बिल इनकम टैक्स एक्ट, 2025 के तहत जाना जाएगा और 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। नए इनकम टैक्स बिल में ‘टैक्स ईयर’ को 1 अप्रैल से शुरू होने वाले 12 महीने के समय के रूप में परिभाषित किया गया है।

संसद में पेश होने के बाद इस कमेटी के पास भेजा जाएगा बिल 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ड्राफ्ट में शेयर बाजार के लिए शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन की अवधि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स 20% के बरकरार रखा गया है। वहीं, अब छापेमारी और अघोषित संपत्तियों की गणना में वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) को भी शामिल किया गया है। बता दें ये बिल जल्द संसद में पेश किया जाएगा, जिसके बाद इसे स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजा जाएगा। जहां इस पर विचार-विमर्श कर बदलाव किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ