हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

New FD Rules 2026: 1 अक्टूबर से बदल रहे हैं एफडी के नियम! जानें RBI के 3 बड़े बदलाव

RBI New FD Rules October 1, 2026: 1 अक्टूबर से फिक्स्ड डिपॉजिट के नियमों में बड़ा बदलाव. जानें डेली रेट अपडेट और यूनिफॉर्म इंटरेस्ट रेट्स का आप पर क्या असर पड़ेगा.

विज्ञापन
1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले ये नियम बैंकों के कामकाज को ज्यादा पारदर्शी बनाएंगे. अगर आप बड़ा निवेश (Bulk FD) करने की सोच रहे हैं, तो अब आपको हर दिन सुबह 10 बजे बैंक की वेबसाइट पर लेटेस्ट ब्याज दरें आसानी से मिल जाएंगी!

RBI New FD Rules October 1, 2026: अगर आपका भी बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने का प्लान है, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक डिपॉजिट पर दिए जाने वाले ब्याज दरों के नियमों में कुछ बड़े बदलाव किए हैं. ये नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने जा रहे हैं. इन नए दिशानिर्देशों का मुख्य मकसद बैंक डिपॉजिट में ट्रांसपीरेंसी और एकरूपता लाना है. आइए समझते हैं कि RBI के इस नए कदम से क्या-क्या बदलने वाला है और एफडी कराने वालों पर इसका क्या असर होगा.

1 अक्टूबर 2026 से होने वाले 3 बड़े बदलाव

पहला : हर दिन सुबह 10 बजे अपडेट होंगी ब्याज दरें
नए नियमों के मुताबिक, बैंकों को अपने बल्क डिपॉजिट (Bulk Deposits) पर मिलने वाले ब्याज की जानकारी रोजाना अपनी वेबसाइट पर अपडेट करनी होगी. बैंकों को हर वर्किंग डे पर सुबह 10:00 बजे से 10:10 बजे के बीच नई ब्याज दरें पोर्टल पर जारी करनी होंगी. ज‍िन्‍हें नहीं पता है, उन्‍हें बता दें क‍ि बल्क डिपॉजिट का मतलब 3 करोड़ या उससे ज्यादा की सिंगल एफडी से है.

ये 3 सरकारी बैंक दे रहे हैं Fixed Deposit पर तगड़ा ब्याज, जानें कितना मिलेगा इंटरेस्ट?

विज्ञापन

दूसरा: एक ही तारीख पर सभी ब्रांच में एक समान ब्याज
कई बार अलग-अलग शाखाओं (Branches) में दरों को लेकर असमंजस रहता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. RBI ने साफ कहा है कि अगर कोई डिपॉजिटर एक ही तारीख को समान राशि की एफडी कराता है, तो बैंक की किसी भी शाखा में ब्याज दरों के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता. यानी देश की हर ब्रांच में उस दिन एक जैसी ब्याज दर ही मिलेगी.

SBI, HDFC, Axis Bank या कोई और… इन बैंकों में FD पर मिल रहा 8.1% तक का धांसू ब्याज; देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

तीसरा: बल्क डिपॉजिट पर अलग ब्याज दर देने की छूट
RBI ने बैंकों को लिक्‍व‍िडिटी कवरेज रेशियो (LCR) फ्रेमवर्क के आधार पर 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक के बल्क डिपॉजिट्स पर अलग-अलग (Differential) ब्याज दरें तय करने की छूट भी दी है.

आम (Retail) FD निवेशकों पर क्या पड़ेगा असर?

क्‍योंक‍ि ये ज्यादातर नियम बल्क डिपॉजिट (3 करोड़ या उससे ज्यादा) के लिए बनाए गए हैं, इसलिए आम एफडी निवेशकों पर इसका सीधा या बड़ा असर नहीं पड़ेगा. लेकिन, RBI के इन सख्त नियमों की वजह से अब बैंकों की ब्याज दरों में ज्यादा पारदर्शिता आएगी. आम निवेशक भी आसानी से ऑनलाइन चेक कर पाएंगे कि किस बैंक में कितना ब्याज मिल रहा है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola