Bank New FD rate: फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) ने सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों और आम जनता दोनों को आकर्षक ब्याज दर देते हुए बैंक की एफडी (FD) दरों में संशोधन की घोषणा की। फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक की नई एफडी दरें आज (गुरुवार 24 मार्च 2023) से प्रभावी हैं। फिनकेयर एसएफबी ने एक बयान में कहा, ‘फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) ने अपनी एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9.01% और सामान्य व्यक्तियों के लिए 8.41% की आकर्षक ब्याज दर की घोषणा की है। ये दरें उद्योग में सर्वश्रेष्ठ हैं और 24 मार्च 2023 से प्रभावी हैं।’
और पढ़िए – Indian Railways: ट्रेन में सफर करते हैं तो रेलवे के ये 6 नियम हर यात्री को पता होने चाहिए
एफडी 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए उपलब्ध हैं। फिनकेयर एसएफबी ने कहा कि ग्राहक अपनी व्यक्तिगत जरूरतों के अनुरूप नियमित, कर-बचत और संचयी जमा जैसे विभिन्न विकल्पों में से चुन सकते हैं।
कहा गया, ‘फिनकेयर एसएफबी बुजुर्गों के लिए वित्तीय योजना के महत्व को समझता है और वरिष्ठ नागरिकों को उनकी बचत पर अधिक कमाई करने में मदद करने के लिए यह विशेष दर पेश की है। बैंक का उद्देश्य सामान्य नागरिकों के लिए 8.41% की प्रतिस्पर्धी ब्याज दर की पेशकश करके अधिक से अधिक लोगों को बचत और निवेश के लिए प्रोत्साहित करना है।’
और पढ़िए – Book Window Seat: फ्लाइट में विंडो सीट कैसे बुक करें? महंगी टिकट न लेकर अपनाएं ये तरीके
क्या है बैंक की खासियत
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक फिक्स्ड और रेकरिंग डिपॉजिट पर अच्छी ब्याज दरों के अलावा स्पेशल चालू और बचत खाते, सोने पर कर्ज, संपत्ति पर कर्ज सहित उत्पादों की एक बड़ी पेशकश करता है। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) द्वारा समर्थित लेनदेन बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली एक अन्य सेवा है। बैंक ‘स्मार्ट’ बैंकिंग के ऊपर भी काम कर रहा है।
31 मार्च 2022 तक, फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक के 19 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 32 लाख से अधिक ग्राहक हैं और इसमें 12,000 से अधिक लोगों का कार्यबल है।
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 hr agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
2 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
4 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
5 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
5 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
6 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
7 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines