New Electricity Connection Process After Disconnection: लोग अपनी बिजी जिंदगी में अक्सर कई जरूरी काम करना भूल जाते हैं और उनमें से एक है टाइम से बिजली का बिल न भर पाना। इस वजह से आपके घर या प्रॉपर्टी की बिजली काट दी जाती है। हालांकि अगर व्यक्ति बिजली विभाग के नियमों की अनदेखी करता है तब भी विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन काट दिया जाता है। ऐसे में जानिए कि आप अपना यह कनेक्शन वापिस कैसे पा सकते हैं।
बिजली कनेक्शन दोबारा जुड़वाने के लिए देना होगा चार्ज
आज के टाइम में बिजली की काफी जरूरत पड़ती है। दुनिया इतनी डिजिटल हो गई है कि घर में आधे से ज्यादा सामान बिजली से ही चलते हैं। बिना इसके आपके घर की कई चीजों का इस्तेमाल ही संभव नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि आप बिजली का कनेक्शन दोबारा जुड़वा सकते हैं लेकिन यह फ्री में नहीं होता। इसके लिए चार्ज देना होता है।
यह भी पढ़ें: Electricity Bill अब WhatsApp से भरना आसान! जान लें तरीका
अगर बिजली विभाग द्वारा आपका कनेक्शन इसलिए काटा गया है क्योंकि आपने बिल नहीं चुकाया तो इसके लिए आपको पहले बकाया बिल चुकाना होगा। बिल भरते ही आप अपना बिजली कनेक्शन दोबारा शुरू करवा सकते हैं। इसके साथ-साथ व्यक्ति को डिफाल्टर सरचार्ज भी भरना पड़ता है जो आमतौर पर 500 से 1000 रूपये के आस पास होता है। यह चार्ज अलग-अलग राज्यों में अलग हो सकता है।
बिजली विभाग से मांग सकते हैं जानकारी
कई बार ऐसा होता है कि बिना कोई गलती या बिजली बिल भरने में देरी किए बिना भी बिजली कनेक्शन काट दिया जाता है। ऐसे में आप बिजली विभाग से इससे जुड़ी जानकारी की मांग कर सकते हैं। आपको बता दें, कई राज्यों में यह फैसिलिटी आप ऑनलाइन भी पा सकते हैं। ऑनलाइन तरीके से बिजली का कनेक्शन दोबारा लिया जा सकता है।
अचानक नहीं कटता बिजली कनेक्शन
अगर आप किसी कारण बिजली बिल समय रहते नहीं भर सके तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि घर या संस्था की बिजली अचानक नहीं काटी जाएगी। इसके लिए सरकार ने नियम बनाए हुए हैं। एक आम आदमी को नियम की जानकारी ही नहीं होती जिस वजह से उसे कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बिजली का कनेक्शन काटने के नियम के मुताबिक व्यक्ति को 15 दिन पहले इसकी सूचना दी जाती है और फिर ही उनका बिजली का कनेक्शन काटा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Electricity Bill पर मिलेगा 80% डिस्काउंट और सब्सिडी का फायदा! जानिए कैसे?
बिजली कनेक्शन कट जाने के बाद वापस लगाने का प्रोसेस
- अगर बिजली इस्तेमाल करने वाले किसी भी व्यक्ति का बिजली कनेक्शन कट गया हो तो वह दोबारा से जरूरी डाक्यूमेंट्स देकर बिजली का कनेक्शन ले सकता है।
- अगर बिजली का बिल न भरने पर ऐसा हुआ है तो बिजली बिल भरकर दोबारा से बिजली कनेक्शन चालू करवाया जा सकता है।
- वहीं अगर बिजली कंपनियों के नियमों में उल्लंघन की वजह से आपका बिजली कनेक्शन काट दिया गया है तो जरूरी डाक्यूमेंट्स जमा करके बिजली का कनेक्शन वापिस लिया जा सकता है।
कटे हुए बिजली कनेक्शन को वापिस पाने के लिए उपभोगता को बिजली विभाग के लिए एक एप्लीकेशन भी लिखनी पड़ सकती है।
संबंधित खबरें
देश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
50 mins agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
1 hr ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
18 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
18 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
20 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
20 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
21 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
23 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
1 day agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines