हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

E-Rickshaw New rules : ई-रिक्शा वालों के लिए बड़ा अपडेट! आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, लेकिन बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा लाइसेंस; जानें नए नियम

E-Rickshaw Registration New rules : दिल्ली में ई-रिक्शा चलाने वालों और इसमें सफर करने वाले यात्रियों के लिए आज से एक नई व्यवस्था शुरू हो रही है। पिछले पांच महीनों से रुकी हुई रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अब नए नियमों के साथ फिर से शुरू हो रही है।

विज्ञापन

E-Rickshaw Registration New rules : दिल्ली परिवहन विभाग आज से शहर में ई-रिक्शा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया फिर से शुरू कर रहा है। पिछले साल नवंबर से बंद पड़ी इस प्रक्रिया को अब सख्त पात्रता शर्तों (Eligibility Conditions) के साथ पेश किया गया है। सरकार का मकसद सड़कों पर अनियंत्रित तरीके से बढ़ रहे ई-रिक्शा की संख्या को मैनेज करना और पारदर्शिता लाना है।

गैस स‍िलेंडर के दाम बढ़ गए? जानें क‍ितने में बुक होगा अब स‍िलेंडर

एक लाइसेंस, एक ई-रिक्शा

नए नियमों के तहत अब एक ड्राइविंग लाइसेंस पर केवल एक ही ई-रिक्शा रजिस्टर किया जा सकेगा। पहले एक ही लाइसेंस धारक के नाम पर कई रिक्शे रजिस्टर्ड हो जाते थे, जिससे कुछ ही लोगों का मालिकाना हक बढ़ जाता था। अब सरकार चाहती है कि एक व्यक्ति-एक रिक्शा के जरिए असल ड्राइवरों को स्वरोजगार का मौका मिले।

विज्ञापन

दो हफ्ते की ट्रेनिंग अब अनिवार्य
सिर्फ आवेदन करने से काम नहीं चलेगा। अब ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने वालों को दो हफ्ते का अनिवार्य ट्रेनिंग प्रोग्राम पूरा करना होगा। रजिस्ट्रेशन तभी अप्रूव होगा जब आवेदक अपनी ट्रेनिंग का वैध सर्टिफिकेट विभाग को सौंपेगा। इससे सड़कों पर सुरक्षा और ड्राइवरों के व्यवहार में सुधार की उम्मीद है।

बड़ी कंपनियों पर लगाम
परिवहन विभाग ने उस पुराने सर्कुलर को वापस ले लिया है, जिसमें कंपनियों को एक ही नाम पर कई ई-रिक्शा रजिस्टर करने की अनुमति थी। अब कोई भी बड़ी इकाई या ऑपरेटर थोक में ई-रिक्शा रजिस्टर नहीं कर पाएगा। यह कदम व्यक्तिगत ड्राइवरों के हितों की रक्षा के लिए उठाया गया है।

विज्ञापन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक
ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन के लिए परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदक घर बैठे ही इसके लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे।

क्यों जरूरी थे ये बदलाव?
दिल्ली में लास्ट-माइल कनेक्टिविटी (मेट्रो से घर तक का सफर) के लिए ई-रिक्शा बेहद अहम हैं। लेकिन बिना नियमन के इनकी बढ़ती संख्या से ट्रैफिक जाम और अनधिकृत संचालन की समस्या बढ़ गई थी। दिल्ली सरकार अब एक व्यापक ‘ई-रिक्शा पॉलिसी’ पर भी काम कर रही है, ताकि आने वाले दिनों में इंफोर्समेंट (नियमों का पालन) को और सख्त बनाया जा सके।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola