बैंक से जुड़े कुछ नए नियम 1 अप्रैल से लागू होने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ सकता है। लिहाजा, आपको इस बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए कि 1 अप्रैल से क्या बदलाव हो रहे हैं। एटीएम से पैसा निकालने, न्यूनतम बैलेंस से लेकर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों पर भी इन बदलावों का असर पड़ेगा। चलिए इसे विस्तार से समझते हैं, ताकि आप जाने-अनजाने में कुछ ऐसा न कर जाएं जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़े।
न्यूनतम बैलेंस नियमों में बदलाव
बैंकों द्वारा खातों के लिए एक न्यूनतम बैलेंस राशि निर्धारित की जाती है और ऐसे ग्राहकों से पेनल्टी वसूली जाती है, जिनके खाते में इससे कम राशि है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और केनरा बैंक सहित कई बैंकों ने न्यूनतम बैलेंस की नई शर्तें लागू की हैं, जो एक अप्रैल से प्रभावी हो जाएंगी। अब ग्राहकों को शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों के आधार पर अपने खाते में अलग-अलग न्यूनतम बैलेंस बनाए रखना होगा। निर्धारित बैलेंस न रखने पर बैंक जुर्माना वसूलेगा। यह जुर्माना कितना होगा, इसका निर्धारण बैंक और अकाउंट के टाइप के आधार पर होगा।
ATM से पैसा निकालना
एक अप्रैल से एटीएम से पैसा निकालने संबंधी नियमों में भी बदलाव हो रहा है। आब आप दूसरे बैंक के एटीएम से केवल तीन बार बिना किसी शुल्क के पैसा निकाल पाएंगे। इसके बाद हर ट्रांजेक्शन पर 20 से 25 रुपये तक का शुल्क देना होगा। इससे पहले कई बैंक 5 फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा देते थे। लिहाजा नए नियमों के अमल में आने के बाद आपको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होगी।
बचत खाते और FD पर ब्याज
एक अप्रैल से ब्याज दरों को लेकर भी कुछ बदलाव अमल में आएंगे। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, कई बैंकों ने सेविंग अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव का ऐलान किया है। इसके तहत सेविंग खाते में जमा धनराशि के आधार पर ब्याज दरें तय की जाएंगी। माना जा रहा है कि इससे उन ग्राहकों को अधिक फायदा होगा, जिनके खाते में ज्यादा पैसा है।
क्रेडिट कार्ड सुविधाओं में कटौती
अगर आप क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो अप्रैल से आपको शायद कुछ कम सुविधाएं मिलें। एसबीआई और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक विस्तारा क्रेडिट कार्ड की सुविधाओं में में कटौती कर रहे हैं। मुफ्त टिकट वाउचर, रिन्यूअल बेनिफिट और माइलस्टोन रिवॉर्ड जैसी सुविधाएं अब बंद की जाएंगी। एक्सिस बैंक भी 18 अप्रैल से अपने विस्तारा क्रेडिट कार्ड पर भी ऐसे ही बदलाव लागू करेगा।
पॉजिटिव पे सिस्टम (PPS)
बैंक धोखाधड़ी रोकने के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम (PPS) लागू किया जा रहा है। अगले महीने से 5000 रुपये से अधिक के चेक पेमेंट के लिए ग्राहकों को चेक नंबर, तारीख, लाभार्थी का नाम और अमाउंट वैरिफाई करना होगा। इसके अलावा, बैंक डिजिटल बैंकिंग को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए नई ऑनलाइन सर्विस और AI-पावर्ड चैटबॉट्स लॉन्च कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
PNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
20 mins agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
43 mins agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
2 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
3 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
4 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
13 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
19 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
20 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
22 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines