कौन हैं लॉरेंट फ्रीक्स? PA के साथ रिलेशनशिप में गई नेस्ले CEO की जॉब, एक झटके में खत्म हुआ 40 का सफर

नेस्ले ने अपने CEO लॉरेंट फ्रीक्स कंपनी ने पद से हटा दिया है। अब फिलिप नवरातिल नए CEO बने हैं। जानिए क्या है पूरा मामला और फ्रीक्स की करियर जर्नी।

Nestle Ceo

Credit: News 24 Graphic

Laurent Freixe: मशहूर कंपनी नेस्ले (Nestle) ने अपने CEO लॉरेंट फ्रीक्स (Laurent Freixe) को पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई उस इंटरनल जांच के बाद की गई, जिसमें सामने आया कि उनका अपनी पीए(PA) के साथ अफेयर था। कंपनी का कहना है कि यह कदम उसके कोड ऑफ बिजनेस कंडस्ट (Code of Business Conduct) के उल्लंघन के कारण उठाया गया।

विज्ञापन

नेस्ले ने बयान जारी करस्पष्ट किया कि, लॉरेंट फ्रीक्से के इस रिश्ते के बारे में कंपनी को कोई जानकारी नहीं थी। वहीं ये सीधे तौर पर नियमों के खिलाफ है। कंपनी के चेयरमैन पॉल बल्के और लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पाब्लो इस्ला ने जांच की निगरानी की। इस दौरान बाहर के वकीलों की भी मदद ली गई। पॉल बल्के ने कहा कि ये कदम जरूरी था, क्योंकि नेस्ले के मूल्य और नियम हमारे लिए सबसे अहम हैं। हम लॉरेंट फ्रीक्स को उनकी लंबी सेवा के लिए धन्यवाद देते हैं।

विज्ञापन

नेस्ले ने अब फिलिप नवरातिल को CEO को नियुक्त किया है। नवरातिल इससे पहले कंपनी में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और कॉफी स्ट्रैटजिक बिजनेस यूनिट के हेड थे।

विज्ञापन

Nestle में फ्रीक्स का करियर

लॉरेंट फ्रीक्स का नेस्ले के साथ करियर बहुत लंबा रहा। सितंबर 2024 में उन्हें कंपनी का CEO बनाया गया था। फ्रीक्स का जन्म पेरिस में हुआ था और उन्होंने अपनी पढ़ाई Lille के École des Hautes Études Commerciales du Nord से की थी। वह साल 1986 में नेस्ले फ्रांस से जुड़े और शुरूआती दिनों में मार्केटिंग और सेल्स विभाग में काम किया।

इसके बाद 1999 में उन्हें कंपनी के न्यूट्रिशन डिवीजन की जिम्मेदारी सौंपी गई। साल 2003 में फ्रीक्स को नेस्ले हंगरी का CEO नियुक्त किया गया। इसके कुछ साल बाद, 2007 तक, उन्होंने कंपनी के इबेरियन रीजन का नेतृत्व संभाला। लॉरेंट फ्रीक्स पिछले साल ही CEO बने थे। उन्होंने लगभग 40 साल तक कंपनी में काम किया और उस समय मार्क श्नाइडर की जगह ली थी।

विज्ञापन

शेयर कीमत में भारी गिरावट

पिछले साल कंपनी के शेयर प्राइस में लगभग 25% की गिरावट आई थी, जिससे स्विट्जरलैंड में निवेशकों की चिंता बढ़ गई थी। खासतौर पर जर्मनी के कई पेंशन फंड्स नेस्ले में भारी निवेश किए हुए हैं, जिसकी वजह से यह मामला और गंभीर बन गया।

विज्ञापन

फिलिप ने संभाली पॉजिशन

नेस्ले के नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) फिलिप नवरातिल ने तत्काल कामकाज संभाल लिया है। फिलिप को खास तौर पर नेस्ले के नेस्प्रेसो ब्रांड को मजबूत करने के लिए जाना जाता है। वे कंपनी की नेसकैफे (Nescafe) और स्टारबक्स (Starbucks) जैसी ब्रांड्स के साथ ग्लोबल पार्टनरशिप की रणनीतियों को भी संभाल चुके हैं।

फिलिप का करियर

  • फिलिप ने 2001 में नेस्ले में इंटरनल ऑडिटर के रूप में शुरुआत की थी।
  • इसके बाद 2009 में उन्हें नेस्ले होंडुरास का कंट्री मैनेजर बनाया गया।
  • 2013 में वे मेक्सिको में कंपनी के कॉफी और बेवरेज डिविजन को संभालने लगे।
  • पिछले साल उन्हें नेस्ले नेस्प्रेसो का CEO नियुक्त किया गया।
  • इस साल वे कंपनी के एग्जीक्यूटिव बोर्ड का हिस्सा बने।
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ