Navi Mumbai International Airport (NMIA): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (8 अक्टूबर) को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमआईए) का उद्घाटन कर दिया है और इसके साथ ही मुंबई, लंदन, न्यूयॉर्क और टोक्यो सहित दुनिया के उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो जाएगा, जहां कई हवाई अड्डे हैं. इस अत्याधुनिक हवाई अड्डे के दिसंबर में व्यावसायिक संचालन शुरू होने की उम्मीद है.
इस हवाई अड्डे को अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स और सिडको (महाराष्ट्र नगर एवं औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड), दोनों ने मिलकर बनाया है. यानी इसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत तैयार किया गया है.
इस नए एयरपोर्ट के बारे में आपको कुछ बातें जरूर जाननी चाहिए
1. भारत का पहला पूरी तरह से डिजिटल हवाई अड्डा है और इसमें गाड़ी पार्किंग स्लॉट की प्री-बुकिंग, ऑनलाइन सामान छोड़ने और आव्रजन सेवाएं शामिल हैं. यह एक पूरी तरह से स्वचालित, AI -सक्षम टर्मिनल है.
2. यह हवाई अड्डा 1160 हेक्टेयर में फैला है और शुरुआती चरण में एक रनवे और टर्मिनल के जरिए सालाना 2 करोड़ यात्रियों को संभालेगा. पूरी क्षमता पर, यह हवाई अड्डा चार टर्मिनलों और दो रनवे के जरिए सालाना 15.5 करोड़ यात्रियों को संभाल सकेगा.
3. इस हवाई अड्डे को बनाने में 19,650 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. एयरपोर्ट करीब 2 लाख लोगों को नौकरी देगा. इसमें विमानन, लॉजिस्टिक्स, आईटी, आतिथ्य और रियल एस्टेट सहित कई क्षेत्रों नौकरियां मिलेंगी.
4. इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर सहित कई एयरलाइनों ने देश भर के कई शहरों को जोड़ने वाली उड़ानें और परिचालन शुरू करने की योजना पहले ही शेयर कर दी है.
5. लगभग 40 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय यातायात के साथ दिसंबर में वाणिज्यिक परिचालन शुरू होगा, जो अंततः 75 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डा शुरुआत में प्रतिदिन 12 घंटे संचालित होगा.
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
8 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
11 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
11 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
14 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
17 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
19 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines