'लागत 19,650 करोड़, पहला डिजिटल हवाई अड्डा', नवीं मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की 5 खास बातें

आज बुधवार 8 अक्‍टूबर 2025 को PM Modi ने नवी मुंबई अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन कर द‍िया है. आइये आपको इस एयरपोर्ट की कुछ खास बातें बताते हैं.

Navi Mumbai International Airport (NMIA)

Navi Mumbai International Airport (NMIA): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (8 अक्टूबर) को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमआईए) का उद्घाटन कर द‍िया है और इसके साथ ही मुंबई, लंदन, न्यूयॉर्क और टोक्यो सहित दुनिया के उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो जाएगा, जहां कई हवाई अड्डे हैं. इस अत्याधुनिक हवाई अड्डे के दिसंबर में व्यावसायिक संचालन शुरू होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

इस हवाई अड्डे को अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स और सिडको (महाराष्ट्र नगर एवं औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड), दोनों ने म‍िलकर बनाया है. यानी इसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत तैयार क‍िया गया है.

विज्ञापन

इस नए एयरपोर्ट के बारे में आपको कुछ बातें जरूर जाननी चाह‍िए

1. भारत का पहला पूरी तरह से डिजिटल हवाई अड्डा है और इसमें गाड़ी पार्किंग स्लॉट की प्री-बुकिंग, ऑनलाइन सामान छोड़ने और आव्रजन सेवाएं शामिल हैं. यह एक पूरी तरह से स्वचालित, AI -सक्षम टर्मिनल है.

विज्ञापन

2. यह हवाई अड्डा 1160 हेक्टेयर में फैला है और शुरुआती चरण में एक रनवे और टर्मिनल के जर‍िए सालाना 2 करोड़ यात्रियों को संभालेगा. पूरी क्षमता पर, यह हवाई अड्डा चार टर्मिनलों और दो रनवे के जर‍िए सालाना 15.5 करोड़ यात्रियों को संभाल सकेगा.

3. इस हवाई अड्डे को बनाने में 19,650 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. एयरपोर्ट करीब 2 लाख लोगों को नौकरी देगा. इसमें विमानन, लॉजिस्टिक्स, आईटी, आतिथ्य और रियल एस्टेट सहित कई क्षेत्रों नौकर‍ियां म‍िलेंगी.

विज्ञापन

4. इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर सहित कई एयरलाइनों ने देश भर के कई शहरों को जोड़ने वाली उड़ानें और परिचालन शुरू करने की योजना पहले ही शेयर कर दी है.

5. लगभग 40 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय यातायात के साथ दिसंबर में वाणिज्यिक परिचालन शुरू होगा, जो अंततः 75 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डा शुरुआत में प्रतिदिन 12 घंटे संचालित होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ