Navaratri Special: 20 से अधिक ट्रेनों के लिए नए स्टॉपेज की घोषणा, इन यात्रियों को मिलेगा फायदा

Navratri Special Train

Navaratri Special: नवरात्र का सीजन चल रहा है और देशभर के लोग मंदियों में पूजा पाठ में लगे हुए हैं। वहीं, तमाम लोग किसी विशेष मंदिर के लिए घरों से काफी दूर भी जाया करते हैं। ऐसे में सुविधाजनक सफर मुहैया कराने के लिए भारतीय रेलवे ने कदम आगे बढ़ाए हैं। इस बीच नवरात्रि मेले के अवसर पर बुकिंग में हालिया वृद्धि को देखते हुए, भारतीय रेलवे ने अतिरिक्त भीड़ को प्रबंधित करने के लिए लोकप्रिय मार्गों पर अतिरिक्त स्टॉपेज की घोषणा की है।

आप इन नए पड़ावों की जानकारी नीचे देख सकते हैं और रूट को समझते हुए अपनी टिकट भी बुक करा सकते हैं।

भारतीय रेलवे ने दी ट्रेनों की जानकारी

उत्तर रेलवे ने ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए अटेली रेलवे स्टेशन, मैहर रेलवे स्टेशन, कनीना खास रेलवे स्टेशन और देशनोक रेलवे स्टेशन पर अस्थायी स्टॉप जोड़ने का फैसला किया है। पूरी जानकारी के लिए रेलवे के आधिकारिक ट्वीट को पढ़ें।

यह भी पढ़ें– Toll tax hike, 1st April 2023: नेशनल हाईवे पर सफर करना होगा और महंगा, जानिए- कहां पड़ेगा असर

दो नवरात्रि स्पेशल ट्रेनें

नवरात्रि उत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने झारसुगुड़ा-खुर्दा रोड और बंगरीपोसी-खुर्दा रोड के बीच नवरात्रि स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन का मार्ग में बागदेही, बामरा, गारपोश, राजगंगपुर, राउरकेला, बिसरा, मनोहरपुर, गोएलकेरा, चक्रधरपुर, चाईबासा, डंगोआपोसी, बांसपानी, केंदूझारगढ़, हरिचंदनपुर, सुकिंदा रोड, जाखपुरा, कटक और भुवनेश्वर स्टेशनों पर स्टॉप दिए गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ